महाराष्ट्र में CM पद को लेकर शपथ ग्रहण आज, BJP, शिंदे गुट और अजित पवार के खेमे से कौन, कौन बन सकता है मंत्री? यहां देखें संभावित मंत्रियों की सूची
देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले सीएम के रूप में शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण से पहले बीजेपी, शिवसेना की शिंदे गुट और एनसीपी से अजित पवार के खेमे से कौन-कौन मंत्री बन सकता है. 43 मंत्रियों की सूची सामने आई है.
Maharashtra CM Swearing-in Ceremony: महाराष्ट्र में बुधवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक देवेंद्र फडणवीस को विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद मुंबई के आजाद मैदान में आज शपथ ग्रहण होने जा रहा है. शपथ ग्रहण में देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले सीएम के रूप में शपथ लेंगे. वहीं उनके साथ शिवसेना से एकनाथ शिंदे और एनसीपी से अजित पवार डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण से पहले बीजेपी, शिवसेना की शिंदे गुट और एनसीपी से अजित पवार के खेमे से कौन-कौन मंत्री बन सकता है. 43 मंत्रियों की सूची सामने आई है.
महाराष्ट्र में कुल 288 विधानसभा सीटें हैं. यहां मुख्यमंत्री समेत मंत्रिमंडल की क्षमता 43 है. यानी कैबिनेट और राज्यमंत्री दोनों की संख्या इससे ज्यादा नहीं हो सकती है. अब तक तीनों ही दलों के 29 मंत्री थे. इनमें बीजेपी-शिवसेना के 10-10 और एनसीपी के 9 मंत्री थे. लेकिन खबर है कि इस बार महाराष्ट्र के मंत्री मंडल में 43 मंत्री हो सकते हैं. यह भी पढ़े: Maharashtra CM Swearing-in Ceremony: महाराष्ट्र को आज मिलेगा नया सीएम, फड़णवीस CM और शिंदे, पवार बनेंगे डिप्टी सीएम, सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतेजाम
महायुती में संख्या बल के हिसाब से मिलेगा मंत्री का विभाग:
महाराष्ट्र में कुल 288 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी को 132 तो शिवसेना को 57 और एनसीपी से अजित पवार को 41 सीटें मिलीं हैं. अब तक कि जानकारी के अनुसार संख्या बल के हिसाब से तीनों पार्टियों को मंत्री का विभाग मिलेगा:
BJP से संभावित मंत्रियों के नाम (संख्या अनुसार):
- देवेंद्र फडणवीस (मुख्यमंत्री)
- राधाकृष्ण विखे-पाटिल
- सुधीर मुनगंटीवार
- चंद्रकांत पाटिल
- गिरीश महाजन
- सुरेश खाडे
- रवींद्र चव्हाण
- अतुल सावे
- मंगल प्रभात लोढ़ा
- राहुल नार्वेकर
- जयकुमार रावल
- चंद्रशेखर बावनकुले
- बबनराव लोणीकर
- पंकजा मुंडे
- देवयानी फरांदे
- किसन कथोरे
- नितेश राणे
- आशीष शेलार
- संभाजी निलंगेकर
- राहुल कुल
शिंदे गुट से संभावित मंत्री के नाम (संख्या अनुसार):
- एकनाथ शिंदे (डिप्टी सीएम)
- गुलाबराव पाटिल
- दादा भुसे
- संजय राठौड़
- उदय सामंत
- तानाजी सामंत
- अब्दुल सत्तार
- दीपक केसरकर
- शंभूराज देसाई
- भारतशेठ गोगांव
- अर्जुन खोतकर
- संजय शिरसाट
- योगेश कदम
NCP से संभावित मंत्रियों के नाम (संख्या अनुसार):
- धनंजय मुंडे
- दिलीप वाल्से-पाटिल
- छगन भुजबल
- हसन मुश्रीफ
- धर्मराव अत्राम
- अदिति तटकरे
- अनिल पाटिल
- राजकुमार बडोले
- माणिकराव कोकाटे
इस लिस्ट में कुछ को छोड़ दे दो ज्यादातर मंत्रियों के पुराने नाम हैं. हालांकि इन्हें दूसरी बार मंत्री मंडल में जगह मिल पाती है या नहीं. जब तक अधिकारिक घोषणा नहीं हो जाती है तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता है. क्योंकि मंत्रियों की यह संभावित लिस्ट हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2024 11:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

