Rahul Narwekar: राहुल नार्वेकर को दूसरी बार मिली महाराष्ट्र विधानसभा की कमान, निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष

बीजेपी नेता राहुल नार्वेकर को महाराष्ट्र विधानसभा की एक बार फिर से कमान मिली है. सोमवार को राहुल नार्वेकर को एक बार फिर से महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए चुन लिया गया.

(Photo Credits Twitter)

Rahul Narwekar Maharashtra Assembly Speaker: बीजेपी नेता राहुल नार्वेकर को महाराष्ट्र विधानसभा की एक बार फिर से कमान मिली है. सोमवार को नार्वेकर को एक बार फिर से महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए चुन लिया गया. यह उनका दूसरा कार्यकाल है. इससे पहले भी राहुल नार्वेकर महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष रह चुके हैं.

इससे पहले, उन्हें जुलाई 2022 में पहली बार महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में चुना गया था. चुनाव तक राहुल नार्वेकर ही महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष रहे थे. रविवार को उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया और निर्विरोध चुने गए. क्योंकि किसी ने उनके खिलाफ नामांकन दाखिल नहीं किया था. यह भी पढ़े: Maharashtra Politics: एकनाथ शिंदे चुने गए शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता, सभी विधायकों ने दिया अपना समर्थन

कोलाबा विधानसभी सीट से है विधायक:

कोलाबा विधानसभी सीट से है विधायक: बीजेपी नेता राहुल नार्वेकर कोलाबा विधानसभी सीट से विधायक हैं. वे दूसरी बार विधायक चुनकर आये हैं.

सरकार को आज साबित करना हैं बहुमत:

विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के बाद नई सरकार को सदन में बहुमत साबित करना होगा. इसके बाद राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे.

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष के रूप में अपने पिछले कार्यकाल के दौरान नार्वेकर ने फैसला सुनाया था कि बाल ठाकरे द्वारा स्थापित पार्टी में विभाजन के बाद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी ‘‘असली शिवसेना’’ है.

उन्होंने यह भी फैसला दिया था कि अजित पवार के नेतृत्व वाला गुट असली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) है, जिसकी स्थापना शरद पवार ने की थी.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड