अजित पवार का बयान-NCP को मिलेगा उपमुख्यमंत्री पद, कांग्रेस का होगा विधानसभा अध्यक्ष

एनसीपी नेता अजित पवार ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र विकास आघाडी के घटकों के बीच हुए समझौते के अनुसार उनकी पार्टी को उपमुख्यमंत्री पद मिलेगा, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कांग्रेस से होगा. पवार का बयान इन खबरों के बीच आया है कि कांग्रेस अब उपमुख्यमंत्री पद की मांग कर रही है और राकांपा को अध्यक्ष पद देने के लिए तैयार है.

अजित पवार (Photo Credits: ANI)

मुंबई. एनसीपी नेता अजित पवार ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र विकास आघाडी के घटकों के बीच हुए समझौते के अनुसार उनकी पार्टी को उपमुख्यमंत्री पद मिलेगा, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कांग्रेस से होगा. पवार का बयान इन खबरों के बीच आया है कि कांग्रेस अब उपमुख्यमंत्री पद की मांग कर रही है और राकांपा को अध्यक्ष पद देने के लिए तैयार है. उल्लेखनीय है कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी और उनके साथ शिवसेना, राकांपा तथा कांग्रेस के दो-दो मंत्रियों ने भी शपथ ली थी.

अजित पवार ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के चयन का फैसला राकांपा द्वारा किए जाने का सवाल ही पैदा नहीं होता.’’अध्यक्ष का चुनाव शनिवार को किए जाने की उम्मीद है जब उद्धव सरकार को शक्ति परीक्षण का सामना करना पड़ सकता है. पवार ने कहा, ‘‘ (तीनों दलों के शीर्ष नेताओं की बैठक में) यह फैसला हुआ था कि मुख्यमंत्री शिवसेना, उपमुख्यमंत्री राकांपा और अध्यक्ष पद कांग्रेस और उपाध्यक्ष पद राकांपा के पास जाएगा.’’ यह भी पढ़े-अजित पवार को बनाया जाएगा महाराष्ट्र का डिप्टी सीएम, फ्लोर टेस्ट के बाद हो सकता है ऐलान

पवार ने तीन दिसंबर के बाद होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में कहा कि मुख्यमंत्री ठाकरे इस बारे में फैसला करेंगे. कांग्रेस में सूत्रों ने बताया कि पार्टी अब उपमुख्यमंत्री पद चाहती है. पार्टी के एक नेता ने कहा, ‘‘पार्टी ने पहले अध्यक्ष पद मांगा था और तीनों दलों के बीच इसे लेकर सहमति बनी थी, लेकिन अब यह उपमुख्यमंत्री पद चाहती है और राकांपा को अध्यक्ष पद देने के लिए तैयार है.’’ कांग्रेस के एक अन्य नेता ने कहा कि पार्टी दो उपमुख्यमंत्रियों (कांग्रेस और राकांपा की ओर से एक-एक उपमुख्यमंत्री) के विचार के खिलाफ नहीं है.

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Mumbai Police ‘Khaki Swag’ Reels: मुंबई पुलिस का फैसला, अब ड्यूटी के दौरान वर्दी में नहीं बना सकेंगे 'खाकी स्वैग' रील्स, सख्त कार्रवाई की चेतावनी

\