I Never Wear A Face Mask: मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले, मैं मास्क नहीं पहनता, विवाद बढ़ा तो दी सफाई, देखें VIDEO
देश इस वक्त कोरोना वायरस (Coronavirus) की महामारी से जूझ रहा है. कोरोना वायरस से लोग संक्रमित न हो इसलिए सरकार उन्हें मास्क पहनने, सोशल डीस्टेंसिंग और हाथ को अच्छी तरह से साफ करने की सलाह पहले दिन से ही दे रही है. लेकिन इसके बाद भी कई लोग इन नियमों की अनदेखी करते हैं. इसी बीच मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) मास्क नहीं पहनने पर एक बयान दिया है, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया है. दरअसल नरोत्तम मिश्रा मास्क मीडिया से चर्चा के दौरान मास्क नहीं पहने हुए थे. जब पत्रकारों ने उनसे सवाल किया था कि आप मास्क (Mask )नहीं पहनते हैं, तो उन्होंने जवाब में कहा कि मैं मास्क नहीं लगाता हूं.

वहीं मामला अब उनके इस बयान पर विरोधी दल ने हमला करना शुरू कर दिया है. मध्य प्रदेश के कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर कहा कि, प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को खुली चुनौती कि मै मास्क नहीं पहनता. है कोई माई का लाल जो नियमो के उल्लंघन पर इन पर कार्यवाही का साहस दिखा सके. नियम सिर्फ़ जनता के लिये ? यह भी पढ़ें:- Coronavirus Updates in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में कोरोना का कोहराम जारी. सूबे में कोविड-19 मरीजों की संख्या 1 लाख 13 हजार के पार पहुंची.
ANI का वीडियो:-
#WATCH Madhya Pradesh Home Minister Narottam Mishra says, "I don't wear it" when asked why is he not wearing a mask at an event in Indore. (23.09.2020) pic.twitter.com/vQRyNiG3ES
— ANI (@ANI) September 24, 2020
जब विवाद बढ़ा तो अपने दिए बयान पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को सफाई देनी पड़ी. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, मास्क पहनने के बारे में मेरे बयान से कानून की अवहेलना महसूस हुई है. यह माननीय प्रधानमंत्री जी की भावना के अनुरूप नहीं था. मैं अपनी गलती मानते हुए खेद प्रकट करता हूं. मैं स्वंय भी मास्क पहनूंगा. समाज से भी अपील करूंगा कि सभी मास्क पहनें.
मास्क पहनने के बारे में मेरे बयान से कानून की अवहेलना महसूस हुई है। यह माननीय प्रधानमंत्री जी की भावना के अनुरूप नहीं था। मैं अपनी गलती मानते हुए खेद प्रकट करता हूँ। मैं स्वयं भी मास्क पहनूंगा। समाज से भी अपील करूंगा कि सभी मास्क पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करें।
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) September 24, 2020
गौरतलब हो कि मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या एक लाख 13 हजार को पार कर गई है, वहीं अब तक 2077 मरीज काल के गाल में समा चुके है. इसके अतिरिक्त 88 हजार से ज्यादा मरीज स्वस्थ हुए हैं. राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में कुल मरीजों की संख्या एक लाख 13 हजार 57 हो गई हैं. बीते 24 घंटों में 2346 मरीज बढ़े हैं. इंदौर में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2020 09:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).