कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को जान से मारने की धमकी देने वाला BJP MLA का बेटा गिरफ्तार
बीजेपी विधायक उमा देवी के बेटे ने फेसबुक पर सिंधिया के खिलाफ एक आपत्तिजनक पोस्ट डालते हुए कथित तौर पर कहा था कि यदि सिंधिया हटा आते हैं तो वह उन्हें गोली मार देगा.
भोपाल: फेसबुक पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने बीजेपी विधायक उमा देवी के 19 साल के बेटे प्रिंसदीप को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. उमा देवी दमोह जिले की हटा विधानसभा सीट से बीजेपी की विधायक हैं. हटा पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र ने बताया कि स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने विधायक के बेटे के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई थी. इसके बाद पुलिस ने प्रिंसदीप को गिरफ्तार किया है.
बीजेपी विधायक उमा देवी के बेटे ने फेसबुक पर सिंधिया के खिलाफ एक आपत्तिजनक पोस्ट डालते हुए कथित तौर पर कहा था कि यदि सिंधिया हटा आते हैं तो वह उन्हें गोली मार देगा. यह भी पढ़े-ज्योतिरादित्य सिंधिया को दी गोली मारने की धमकी दी, जानिए कौन है यह शख्स
सिंह ने कहा कि युवक कांग्रेस के नेता अनुराग वर्धन हजारी ने प्रिंसदीप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. इसके बाद विधायक उमा देवी स्वयं प्रिंसदीप को थाने लेकर आईं और उसे गिरफ्तार किया गया.
गौरतलब है कि सिंधिया, पांच सितम्बर को हटा आने वाले हैं. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि इससे बीजेपी और आरएसएस का असली चेहरा जाहिर होता है. प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने मामले को गंभीर बताते हुए सरकार से सिधिंया की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2018 11:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

