मिशन 2019: कांग्रेस ने बिहार में किए बड़े बदलाव, अखिलेश सिंह को दी ये जिम्मेदारी
पार्टी के संगठन महासचिव अशोक गहलोत की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने झा और सिंह की नियुक्ति की।
नयी दिल्ली: 2019 लोकसभा चुनावों से पहले बिहार में कांग्रेस पार्टी ने अपने संगठन में बडे बदलाव किए हैं. पार्टी ने मदन मोहन झा को अपनी बिहार इकाई का अध्यक्ष और डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह को चुनाव प्रचार समिति का प्रमुख नियुक्त किया है. पार्टी के संगठन महासचिव अशोक गहलोत की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने झा और सिंह की नियुक्ति की. इनके अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चार कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किये गए हैं. अशोक कुमार, कौकब कादरी, समीर कुमार सिंह और श्याम सुंदर (धीरज) को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
बता दें कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का आरजेडी के साथ जाना लगभग तय माना जा रहा है. कांग्रेस पार्टी जिसकी बिहार की राजनीती में आरजेडी के सहारे आगे जाने की योजना बना रही हैं. पिछला विधानसभा चुनाव कांग्रेस ने आरजेडी और जेडीयू के साथ मिलकर लड़ा था.
कांग्रेस-आरजेडी-हम के सामने बीजेपी-जेडीयू-लोजपा गठंधन का आवाहन है. अगले चुनावों में मुकाबला कड़ा होने की उम्मीद हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2018 12:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

