लोकसभा चुनाव 2019: बसपा ने जारी की 6 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, देखें कौन कहां से ठोकेगा ताल
लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) को लेकर देश में चुनावी बिगुल बज चुका है. प्रत्येक पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा धीरे-धीरे कर रही हैं. इसी कड़ी में आज बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लिए अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है.
लोकसभा चुनाव 2019: लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) को लेकर देश में चुनावी बिगुल बज चुका है. प्रत्येक पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा धीरे-धीरे कर रही हैं. इसी कड़ी में आज बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लिए अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. जी हां बसपा ने दूसरी लिस्ट में उत्तर प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है. जिसमें शाहजहांपुर, मिश्रिख, फर्रुखाबाद, अकबरपुर, जालौन और उत्तर प्रदेश की हमीरपुर लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी घोषित किए गए हैं.
बता दें कि बसपा ने शाहजहांपुर से जहां अमर चंद्र जौहर को मैदान में उतारा हैं वहीं मिश्रिख से नीलू सत्यार्थी, फर्रुखाबाद से मनोज अग्रवाल, अकबरपुर से निशा सचान, जालौन से पंकज सिंह और हमीरपुर लोकसभा सीट से दिलीप कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया है.
Bahujan Samaj Party (BSP) releases a list of 6 candidates in Uttar Pradesh for #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/Z7JoxavcFS
— ANI UP (@ANINewsUP) April 1, 2019
बता दें कि इससे पहले बसपा ने 22 मार्च को उत्तर प्रदेश के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें 11 लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया था. कुल मिलाकर बसपा ने अब तक अपने 17 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुके हैं और उत्तर प्रदेश में हुए महागठबंधन के तहत बसपा कुल 38 लोकसभा सीटों पर अपने उमीदवार उतारेगी. बता दें कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस बार खुद लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला नहीं लिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2019 01:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

