देश

लोकसभा चुनाव 2019: लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में आठ सीटों पर होंगे मतदान

आम चुनाव के आखिरी चरण में बिहार के आठ संसदीय क्षेत्रों के 157 उम्मीदवारों में से चार केंद्रीय उम्मीदवार चुनावी मैदान में है जिनके राजनीतिक भाग्य का फैसला रविवार को होगा...

लोकसभा चुनाव 2019: लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में आठ सीटों पर होंगे मतदान
ईवीएम (Photo Credits: PTI)

पटना:  आम चुनाव के आखिरी चरण में बिहार के आठ संसदीय क्षेत्रों के 157 उम्मीदवारों में से चार केंद्रीय उम्मीदवार चुनावी मैदान में है जिनके राजनीतिक भाग्य का फैसला रविवार को होगा. निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराए आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में जिन आठ सीटों पर चुनाव होना है उनमें पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, काराकाट, सासाराम, नालंदा और जहानाबाद संसदीय क्षेत्र शामिल हैं .

प्रदेश के करीब 1.52 करोड़ मतदाता 15,811 मतदान केंद्रों पर रविवार को मताधिकार का इस्तेमल करेंगे . इनमें से सात सीटों पर पिछली बार राजग ने जीत दर्ज की थी जिसमें पांच पर भाजपा और दो पर रालोसपा का कब्जा है. रालोसपा हालांकि, इस बार ‘महागठबंधन’ का हिस्सा है. एक सीट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता वाली जद(यू) ने जीती थी जो उस समय अलग चुनाव लड़ रही थी लेकिन इस बार राजग का हिस्सा है.

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019: पश्चिम बंगाल की सातवें चरण में लोकसभा की नौ सीटों पर होगा मतदान

डेहरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव भी होगा. यह सीट राजद विधायक और पूर्व राज्य मंत्री मोहम्मद इलियास हुसैन की अयोग्यता को लेकर पिछले साल रिक्त हुई थी . सबसे दिलचस्प चुनाव पटना साहिब सीट पर है जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल रवि शंकर प्रसाद लोकसभा में प्रवेश की कोशिश कर रहे हैं.

हालांकि, प्रसाद के सामने उनकी पार्टी के ही बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा की चुनौती है जो दो बार यहां से जीते और अब कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं. पड़ोसी सीट पाटलीपुत्र राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के परिवार के लिए प्रतिष्ठा का मुद्दा बन गई है. आरा में केंद्रीय मंत्री आरके सिंह भाकपा के राजू यादव को चुनौती देंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2019 12:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).