उत्तर प्रदेश: SP-BSP में हुआ सीटों का बटवारा, जानें कौन कहां देगा बीजेपी को टक्कर
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन की घोषणा के एक महीने बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) ने गुरुवार को सीटों के आवंटन की घोषणा की.
लखनऊ: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन की घोषणा के एक महीने बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) ने गुरुवार को सीटों के आवंटन की घोषणा की. दोनों दलों के नेताओं सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बयान में घोषणा करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी 37 सीटों पर और बसपा 38 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. रायबरेली और अमेठी सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ी गई हैं.
राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) को शुरुआत में दो सीटें दी गई थीं लेकिन सपा ने अपने कोटे से अजीत सिंह की पार्टी को एक और सीट दे दी. रालोद मुजफ्फरनगर, बागपत और मथुरा लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी.
यह भी पढ़े- UP में एसपी-बीएसपी गठबंधन से नाराज मुलायम सिंह ने रोया दुखड़ा, बेटे अखिलेश पर साधा निशाना
सूची के मुताबिक, समाजवादी पार्टी गोरखपुर, गोंडा, कुशीनगर, आजमगढ़, वाराणसी, गाजियाबाद, हाथरस, पीलीभीत, मैनपुरी, एटा, बदायूं, बरेली, हरदोई, खीरी, कन्नौज, बांदा, फूलपुर, इलाहाबाद, कैराना, संभल, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, रामपुर, इटावा, उन्नाव, कौशाम्बी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, महराजगंज, बलिया, चंदौली, मिर्जापुर, राबर्ट्सगंज, कानपुर, लखनऊ और झांसी में चुनाव लड़ेंगी.
वहीं बीएसपी (बसपा) सहारनपुर, बिजनौर, नगीना, अमरोहा, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, फतेहपुर सीकरी, आंवला, शजहांपुर, धौरहरा, सीतापुर, मिश्रिख, मोहनलालगंज, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फरूखाबाद, अकबरपुर, जालौन, हमीरपुर, फतेहपुर, अम्बेडकर नगर, कैशरगंज, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीरनगर, देवरिया, बांसगांव, लालगंज, घोसी, सलेमपुर, जौनपुर, मछलीशहर, गाजीपुर, भदोही सीटों पर चुनाव लड़ेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2019 06:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

