Lok Sabha Elections 2024: सुबह 11 बजे तक 25.76 फीसदी मतदान, अनंतनाग-राजौरी में जबरदस्त वोटिंग
(Photo : X/EC)

लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में 6 राज्यों और 2 केंद्रशासित प्रदेशों की 58 सीटों पर वोटिंग जारी है. ईसीआई ने बताया कि सुबह 11 बजे तक 25.76 फीसदी मतदान हुआ है. सुबह 11 बजे तक बिहार में 23.67, हरियाणा में 22.09, जेके में 23.11, झारखंड में 27.80, दिल्ली में 21.69, ओडिशा में 21.30, यूपी में 27.06 और पश्चिम बंगाल में 36.88 वोटिंग हुई है.

आम चुनाव 2024 के पांचवें चरण में 62.2 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था. पांच चरणों में 25 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 428 सीटों पर मतदान हुआ है. आज छठे चरण के मतदान के बाद सातवें और आखिरी चरण के लिए 1 जून को वोटिंग होगी और फिर 4 जून को नतीजे आएंगे.