लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की सभाएं आज, मध्यप्रदेश में चुनावी पारा तेज
मध्यप्रदेश (Madhya Pardesh) में लोकसभा चुनाव का पहला चरण होने के बाद चुनावी पारा तेजी से बढ़ रहा है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) मंगलवार को राज्य के दौरे पर हैं...
भोपाल: मध्यप्रदेश (Madhya Pardesh) में लोकसभा चुनाव का पहला चरण होने के बाद चुनावी पारा तेजी से बढ़ रहा है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) मंगलवार को राज्य के दौरे पर हैं. गांधी यहां तीन और शाह एक जनसभा को संबोधित करेंगे. कांग्रेस (Congress) के प्रदेश कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी दिल्ली से विशेष विमान से खजुराहो पहुंचेंगे.
उसके बाद दोपहर 12 बजे टीकमगढ़ लोकसभा के जतारा, दोपहर 1.45 बजे दमोह संसदीय क्षेत्र के पथरिया और 4.15 बजे खजुराहो संसदीय क्षेत्र के अमानगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ उनके साथ रहेंगे. गांधी शाम 5.45 बजे खजुराहो से दिल्ली लौट जाएंगे.
यह भी पढ़ें : ‘चौकीदार चोर है’ वाले बयान पर राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में दायर किया नया हलफनामा, मामले पर सुनवाई कल
वहीं, भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार को मुरैना संसदीय क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं. शाह की सभा दोपहर 3.30 बजे मुरैना के एसएएफ मैदान में है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2019 11:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

