पीएम मोदी से तल्ख रिश्ते पर सुषमा स्वराज ने ममता बनर्जी को दी नसीहत, कहा- दुश्मनी जम कर करो लेकिन ये गुंजाइश रहे...

सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर के पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर निशाना साधा.

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (Photo Credits- PTI)

विदेश मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) ने मंगलवार को ट्वीट कर के तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो व पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) पर निशाना साधा. सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर लिखा, 'ममता जी- आज आपने सारी हदें पार कर दीं. आप प्रदेश की मुख्यमंत्री हैं और मोदी जी देश के प्रधानमंत्री हैं. कल आपको उन्हीं से बात करनी है. इसलिए बशीर बद्र का एक शेर याद दिला रही हूं: दुश्मनी जम कर करो लेकिन ये गुंजाइश रहे, जब कभी हम दोस्त हो जाएं तो शर्मिंदा न हों.'

इससे पहले सुषमा स्वराज ने प्रियंका गांधी को संबोधित करते हुए एक ट्वीट किया. इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'प्रियंका जी- आज आपने अहंकार की बात की. मैं आपको याद दिला दूं की अहंकार की पराकाष्ठा तो उस दिन हुई थी जिस दिन राहुल जी ने अपने ही प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह जी का अपमान करते हुए राष्ट्रपति द्वारा जारी अध्यादेश को फाड़ कर फेंका था. कौन किसको सुना रहा है?' यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019: सुषमा स्वराज बोलीं- अगर देश में आतंकवाद चुनाव का मुद्दा नहीं है, तो राहुल गांधी हटवा लें SPG की सुरक्षा

 

गौरतलब है कि मंगलवार को प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए उनकी तुलना महाभारत के पात्र दुर्योधन से की थी. प्रियंका ने कहा, "मोदी, दुर्योधन की तरह अहंकारी हैं." प्रियंका ने यह हमला मोदी की ओर से उनके पिता राजीव गांधी को 'भ्रष्टाचारी नंबर 1' कहे जाने पर किया. वहीं, ममता बनर्जी ने कहा कि नरेंद्र मोदी को लोकतंत्र का एक जोरदार तमाचा लगना चाहिए.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक