लोकसभा चुनाव 2019: बिहार की सुपौल सीट पर कांग्रेस की रंजीत रंजन और JDU के दिलेश्वर कामत के बीच होगा सीधा मुकाबला
सुपौल लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में 23 अप्रैल को मतदान होना है.
लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के लिए तीसरे चरण (Third Phase) का मतदान 23 अप्रैल को होना है. तीसरे चरण में बिहार (Bihar) की जिन पांच सीटों पर मतदान होना है उनमें सुपौल (Supaul), मधेपुरा, झंझारपुर, खगड़िया और अररिया शामिल हैं. सुपौल सीट पर महागठबंधन में शामिल कांग्रेस (Congress) ने रंजीत रंजन (Ranjeet Ranjan) को उम्मीदवार बनाया है तो वहीं, नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस (NDA) में शामिल जेडीयू (JDU) ने दिलेश्वर कामत (Dileshwar Kamat) को चुनावी मैदान में उतारा है. इनके अलावा बहुजन समाज पार्टी (BSP) की किरण देवी और कई निर्दलीय भी चुनाव मैदान में हैं.
पिछले लोकसभा चुनाव यानी साल 2014 में सुपौल सीट पर कांग्रेस की रंजीत रंजन ने जीत दर्ज की थी. रंजीत रंजन ने जेडीयू प्रत्याशी दिलेश्वर कामत को हराया था. कांग्रेस की रंजीत रंजन को 332927 वोट हासिल हुए थे. नंबर दो पर रहे जेडीयू के दिलेश्वर कामत को 273255 वोट मिले थे. इस चुनाव में भी रंजीत रंजन और दिलेश्वर कामत आमने-सामने हैं और दोनों के बीच सीधा मुकाबला है. यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019: बिहार की मधेपुरा सीट पर होगा त्रिकोणीय मुकाबला, RJD के शरद यादव और JDU के दिनेश चंद्र यादव को टक्कर देंगे पप्पू यादव
गौरतलब है कि सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से शुरू हो गए हैं. देशभर की 91 लोकसभा सीटों पर गुरुवार को पहले चरण का मतदान हुआ. दूसरे चरण का मतदान आज (18 अप्रैल) हो रहा है. तीसरे चरण का 23 अप्रैल, चौथे चरण का 29 अप्रैल, पांचवे चरण का छह मई, छठे चरण का 12 मई और सातवें व अंतिम चरण का मतदान 19 मई को होगा. मतगणना 23 मई को होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2019 03:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

