लोकसभा चुनाव 2019: शिवसेना ने जारी की 21 उम्‍मीदवारों की पहली लिस्ट, देखें कौन-कहां से लड़ेगा इलेक्शन

गठबंधन के तहत महाराष्ट्र में बीजेपी 25 और शिवसेना 23 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के मद्देनजर शिवसेना (Shiv Sena) ने शुक्रवार को महाराष्ट्र (Maharashtra) के लिए 21 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की. पहली लिस्ट के अनुसार, दक्षिण मुंबई सीट से अरविंद सावंत और दक्षिण मध्य मुंबई सीट से राहुल शेवाले चुनाव लड़ेंगे. वहीं, ठाणे (Thane) सीट से राजन विचारे, कल्याण (Kalyan) सीट से श्रीकांत शिंदे, रायगड सीट से अनंत गिते, कोल्हापुर सीट से संजय मडलिक, शिर्डी सीट से सदाशिव लोखंडे, मावल (Maval) सीट से श्रीरंग बारणे और नासिक (Nashik) सीट से हेमंत गोडसे चुनावी मैदान में उतरेंगे.

महाराष्ट्र में शिवसेना बीजेपी के साथ गठबंधन में यह लोकसभा चुनाव लड़ रही है. गठबंधन के तहत महाराष्ट्र में बीजेपी 25 और शिवसेना 23 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं जो उत्तर प्रदेश के बाद देश में सबसे अधिक हैं. उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक 80 लोकसभा सीटें हैं. बीजेपी-शिवसेना गठबंधन 24 मार्च से महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले से लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान शुरू करेगा. यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019: NCP ने जारी की उम्‍मीदवारों की दूसरी लिस्ट, शरद पवार के पोते पार्थ पवार मावल से लड़ेंगे चुनाव

गौरतलब है कि महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर चार चरणों में मतदान होंगे जबकि देशभर में सात चरण में मतदान होगा. पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल जबकि सातवें और अंतिम चरण का मतदान 19 मई को होगा. सातों चरण के मतदान संपन्न हो जाने पर वोटों की गिनती 23 मई को एक साथ होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CR Ticketless Commuters Penalty: सेंट्रल रेलवे की बड़ी कार्रवाई, मुंबई में बिना टिकट 9,509 यात्रियों से एक दिन में वसूला ₹71.38 लाख का जुर्माना