लोकसभा चुनाव 2019: RLD अध्यक्ष अजीत सिंह ने 'तीन तलाक' को लेकर पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- अपनी पत्नी को एक बार भी तलाक नहीं बोला और छोड़ दिया

अजीत सिंह ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये भैया इतना होशियार और शातिर आदमी है. अगर ये श्रीलंका चला जाता न तो लौट के कहता रावण को मैंने ही मारा क्योंकि देश में और किसी ने तो कुछ किया ही नहीं.

आरएलडी प्रमुख चौधरी अजीत सिंह (Photo Credits: ANI)

राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के प्रमुख चौधरी अजीत सिंह (Chaudhary Ajit Singh) ने लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के बागपत (Baghpat) में बुधवार को एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर जमकर हमला बोला. उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये भैया इतना होशियार और शातिर आदमी है. अगर ये श्रीलंका (Sri Lanka) चला जाता न तो लौट के कहता रावण (Rawan) को मैंने ही मारा क्योंकि देश में और किसी ने तो कुछ किया ही नहीं. अजीत सिंह ने कहा कि ये झूठ नहीं बोलता.. बस इसने आज तक सच नहीं बोला. बच्चों को कहते हैं कि सच बोला कर लेकिन इसके मां-बाप ने नहीं सिखाया. महिलाओं का पक्षधर है, तीन तलाक, तीन तलाक.. अपनी पत्नी को एक बार भी तलाक नहीं बोला और छोड़ दिया.

अजीत सिंह ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा, देखें वीडियो-

बता दें कि आरएलडी प्रमुख चौधरी अजीत सिंह ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए मुजफ्फरनगर सीट से एसपी-बीएसपू-आरएलडी गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में 25 मार्च को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था. पूर्व केन्द्रीय मंत्री और मौजूदा सांसद संजीव बालियान बीजेपी उम्मीदवार हैं और कांग्रेस ने इस सीट पर कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं किया है. इसके अलावा शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया (पीएसपी-एल) ने इस सीट से ओमबीर सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है. यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019: बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने खोला राज, इस वजह से नहीं की शादी

वहीं, अजीत सिंह के बेटे और पार्टी उपाध्यक्ष जयंत चौधरी बागपत से चुनावी मैदान में हैं. गौरतलब है कि बिहार और पश्चिम बंगाल के अलावा उत्तर प्रदेश में भी लोकसभा चुनाव सभी सात चरणों में होंगे, जिनके लिए मतदान 11 अप्रैल से शुरू होगा और 19 मई तक चलेगा. सातों चरण के मतदान संपन्न हो जाने पर वोटों की गिनती 23 मई को एक साथ होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Match Toss Winner Prediction: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच कौन जीतेगा टॉस? मुकाबले से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी