देश

लोकसभा चुनाव 2019: प्रियंका गांधी के अयोध्या दौरे में बदलाव, अब 29 मार्च को जाएंगी श्री राम की नगरी

प्रियंका गांधी के अयोध्या कार्यक्रम में अब थोड़ा बदलाव किया गया है. ताजा जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी अब 27 मार्च नहीं बल्कि 29 मार्च को राम की नगरी अयोध्या में रैली करेंगी.

लोकसभा चुनाव 2019: प्रियंका गांधी के अयोध्या दौरे में बदलाव, अब 29 मार्च को जाएंगी श्री राम की नगरी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Photo Credit- PTI)

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ताबड़तोड़ प्रचार में जुट गईं हैं. कांग्रेस की जिम्मेदारी को अपने कंधो पर उठाकर प्रियंका पार्टी के लिए अपने दिन-रात एक कर रही है. मिशन उत्तर प्रदेश को सफल बनाने के लिए प्रियंका 'गंगा यात्रा' के बाद अब अयोध्या रैली कर रही है. प्रियंका गांधी के अयोध्या कार्यक्रम में अब थोड़ा बदलाव किया गया है. ताजा जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी अब 27 मार्च नहीं बल्कि 29 मार्च को श्री राम की नगरी अयोध्या में रैली करेंगी. नए शेड्यूल के मुताबिक, अब प्रियंका गांधी 27 मार्च को अमेठी, 28 मार्च को राय बरेली और फिर 29 मार्च को राम की नगरी अयोध्या में चुनावी रैलियां करेंगी.

उत्तर प्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव राजेंद्र प्रताप सिंह ने प्रियंका गांधी की अयोध्या यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि "प्रियंका गांधी वाड्रा दिल्ली से कैफियत एक्सप्रेस से अयोध्या के लिये रवाना होंगी. ट्रेन के सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर यहां पहुंचने की उम्मीद है." सिंह ने कहा कि अयोध्या रेलवे स्टेशन के नजदीक थोड़ी देर होटल में रुकने के बाद वह सुबह 10 बजे अयोध्या में रोड शो करेंगी. यह भी पढ़ें- बीजेपी सांसदों के आए अच्छे दिन, 5 साल में इनकम में हुई बंपर बढ़ोतरी

गौरतलब है कि बीजेपी के हिंदुत्व की राह पर चलते हुए कांग्रेस भी अब सॉफ्ट हिंदुत्व कार्ड से चुनावी मैदान में दम भर रही है. चुनावी मौसम में बीजेपी के साथ कांगेस भगवान राम के नाम पर जनता के दिल में जगह बनाना चाहती है. बीजेपी जिस अयोध्या मुद्दे के सहारे देश भर में मजबूत होकर सत्ता पर काबिज हुई है, अब प्रियंका उसी को चुनौती देने की तैयारी में हैं. प्रियंका भी सॉफ्ट हिंदुत्व कार्ड के सहारे कांग्रेस की नैय्या पार लगाने में जुटी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2019 11:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).