युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए अपने सपनों की दूंगा आहूति: बाड़मेर में गरजे पीएम मोदी

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए सभी राजनीतिक दलों का चुनाव प्रचार जोरो से चल रहा है. इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राजस्थान के चितौडगढ़ और बाड़मेर में विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा.

पीएम मोदी (Photo Credits: IANS)

बाड़मेर: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए सभी राजनीतिक दलों का चुनाव प्रचार जोरो से चल रहा है. इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राजस्थान के चितौडगढ़ और बाड़मेर में विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा.

बाड़मेर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वह देश के युवाओं के सपनों के लिए अपने सपनों की आहुति देने को तैयार हैं क्योंकि युवाओं के सपने ही उनके सपने हैं. इस दौरान उन्होंने आज श्रीलंका में हुए आतंकी हमले का भी जिक्र किया.

पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव में पहली बार मतदान करने जा रहे युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘'मैं नौजवानों को विश्वास दिलाता हूं कि मैं आपको समझ सकता हूं, आपके सपनों को समझ सकता हूं, आपके इरादों को समझ सकता हूं. मैं आपके सपनों के लिए अपने सपनों की आहुति देने को तैयार हूं. आपके सपने ही मेरे सपने हैं.'

उन्होंने कहा, ‘'हमारे जो युवा साथी हैं जो लोकसभा के चुनाव में पहली बार वोट डालने वाले हैं उनके लिए यह चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण हैं. जो व्यक्ति इक्कीसवीं सदी में पैदा हुआ है वह इक्कीसवीं सदी के लिए वोट करता है. उसके सामने ये पूरी शताब्दी पड़ी है. इक्कीसवीं सदी में एक मजबूत बुलंद सरकार बनाने के मकसद से वह कमल के निशान पर बटन दबाएगा.'’

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा “सामान्य वर्ग के गरीब परिवारों को 10% आरक्षण की मांग दशकों से चल रही थी. समाज को बांटने में लगी कांग्रेस ने कभी इस पर ध्यान नहीं दिया. बिना किसी का हक छीने, चौकीदार की सरकार ने ये फैसला भी लागू करवाया.”

उन्होंने आगे कहा “वर्षों से नेशनल वॉर मेमोरियर की मांग हो रही थी, कांग्रेस ने अपने परिवार के लिए स्मारक बनाए. परिवार के लिए समाधियां बनाई, लेकिन देश के जवानों के बलिदान को याद करने के लिए कोई राष्ट्रीय स्मारक नहीं बनाया.”

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड