लोकसभा चुनाव 2019: बिहार की पश्चिम चंपारण सीट पर संजय जायसवाल और बृजेश कुशवाहा में से कौन मारेगी बाजी?
बिहार के पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट पर छठे चरण में 12 मई को वोट डाले जाएंगे.
बिहार (Bihar) में लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के छठे चरण यानी 12 मई को जिन आठ सीटों पर मतदान होना है उनमें पश्चिम चंपारण (Paschim Champaran) संसदीय सीट भी शामिल है. पश्चिम चंपारण सीट पर इस बार मुकाबला नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस (NDA) और महागठबंधन के बीच होगा. एनडीए की तरफ से पश्चिम चंपारण सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने वर्तमान सांसद संजय जायसवाल (Sanjay Jaiswal) को टिकट दिया है तो वहीं, महागठबंधन की तरफ से राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी (RLSP) ने बृजेश कुशवाहा (Brijesh Kushwaha) को चुनावी मैदान में उतारा है. इन दोनों के अलावा कई निर्दलीय भी पश्चिम चंपारण सीट पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.
साल 2014 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम चंपारण संसदीय सीट पर बीजेपी के संजय जायसवाल ने बाजी मारी थी. जेडीयू के उम्मीदवार प्रकाश झा दूसरे स्थान पर रहे थे जबकि आरजेडी के प्रत्याशी रघुनाथ झा तीसरे नंबर पर रहे थे. 2019 के लोकसभा चुनाव में संजय जायसवाल के सामने आरएलएसपी ने बृजेश कुशवाहा को चुनावी रण में उतारा है. बृजेश कुशवाहा पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि पश्चिम चंपारण सीट पर संजय जायसवाल का पलड़ा भारी है. यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019: बिहार की महाराजगंज सीट पर जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और प्रभुनाथ सिंह के बेटे रणधीर सिंह के बीच है सीधा मुकाबला
गौरतलब है कि सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से शुरू हो गए हैं. देशभर की 91 लोकसभा सीटों पर 11 अप्रैल को पहले चरण का मतदान हुआ. दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल को हुआ, तीसरे चरण का चुनाव 23 अप्रैल को हुआ, चौथे चरण का मतदान 29 अप्रैल को हुआ, पांचवें चरण का चुनाव छह मई को हुआ, छठे चरण का मतदान 12 मई और सातवें व अंतिम चरण का मतदान 19 मई को होगा. मतगणना 23 मई को होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2019 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

