लोकसभा चुनाव 2019: नरेंद्र मोदी बहुमत से दूर, नीतीश कुमार बनें प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार- जेडीयू

गुलाम रसूल बलियावी के इस बयान के बाद भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

पीएम मोदी और नीतीश कुमार (Photo Credits: PTI)

लोकसभा चुनाव के सात चरणों में से पांच चरणों का मतदान संपन्न हो जाने के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल जनता दल (युनाइटेड) नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने की मांग फिर से उठाने लगा है. बिहार जद (यू) के नेता गुलाम रसूल बलियावी ने पटना में गुरुवार को एक क्षेत्रीय समाचार चैनल से कहा कि इस बार चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी को बहुमत नहीं मिलने जा रहा है, इसलिए नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित किया जाना चाहिए. जद (यू) नेता और राज्यसभा के पूर्व सांसद गुलाम रसूल बलियावी ने कहा, "इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी को बहुमत नहीं मिल रहा है, इसलिए नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री उम्मीदवार के रूप में पेश किया जाना चाहिए."

बलियावी के इस बयान के बाद भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. भाजपा के विधायक नितिन नवीन ने कहा कि मुख्यमंत्री और जद (यू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार सहित सभी नेता मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की बात कर रहे हैं, ऐसे में बलियावी का यह अलग राग अपनाना कई इशारे करता है. उन्होंने विरोधियों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि बलियावी को अगर कहीं और जाने की इच्छा है तो उन्हें स्पष्ट कहना चाहिए. नवीन ने दावा करते हुए कहा कि यह बलियावी के अपने दिमाग की उपज है. यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019: लालू प्रसाद यादव बोले- पीठ में छुरा घोंपने वाले नीतीश कुमार को जनता मजा चखाएगी

जद (यू) नेता के बयान पर विपक्ष ने भी तंज कसा. पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने चुटकी लेते हुए कहा, "अब भाजपा ही बताए कि उनके गठबंधन में कौन प्रधानमंत्री पद का चेहरा है. नीतीश कुमार भाजपा की पीठ में छुरा घोंपने को तैयार बैठे हैं."

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई