देश

लोकसभा चुनाव 2019: लालू प्रसाद यादव बोले- पीठ में छुरा घोंपने वाले नीतीश कुमार को जनता मजा चखाएगी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जनता की पीठ में छुरा घोंपने वाला बताते हुए कहा कि इनको जनता ही मजा चखाएगी...

लोकसभा चुनाव 2019: लालू प्रसाद यादव बोले- पीठ में छुरा घोंपने वाले नीतीश कुमार को जनता मजा चखाएगी
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव (फाइल फोटो)

पटना:  राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद (Lalu Prasad Yadav) ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को जनता की पीठ में छुरा घोंपने वाला बताते हुए कहा कि इनको जनता ही मजा चखाएगी. पूर्व केंद्रीय मंत्री और चारा घोटाले के कई मामले में सजा काट रहे लालू प्रसाद के ट्विटर हैंडल से बुधवार की रात ट्वीट किया गया, "नीतीश भूल गए कि बाबू जगजीवन राम ने कहा था, 'लोग पेट की मार तो सह सकते हैं लेकिन पीठ की मार का जवाब देते हैं'."

उन्होंने आगे लिखा, "तुमने जनता की पीठ में जो छुरा घोंपा उसका जनता मजा चखाएगी." उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद चर्चित चारा घोटाला के कई मामलों में झारखंड की एक जेल में सजा काट रहे हैं. वह वर्तमान समय में स्वास्थ्य को लेकर रांची की एक अस्पताल में भर्ती हैं.

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019: लालू प्रसाद यादव के गृह जिले गोपालगंज में आलोक सुमन और सुरेंद्र राम के बीच होगी कड़ी टक्कर

गौरतलब है कि इस लोकसभा चुनाव में लालू प्रसाद की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी तथा इनके पुत्र पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव भी ट्विटर के जरिए विरोधियों पर लगातार निशाना साध रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2019 12:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).