लोकसभा चुनाव 2019: NCP ने जारी की उम्‍मीदवारों की पहली लिस्ट, सुप्रिया सुले बारामती से लड़ेंगी चुनाव

हातकणंगले लोकसभा सीट के लिए एनसीपी राजू शेट्टी की पार्टी स्‍वाभिमानी शेतकरी संगठन का समर्थन करेगी.

सुप्रिया सुले (Photo Credits: ANI)

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने 2019 लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार को उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी की. एनसीपी की इस सूची में कुल 12 उम्‍मीदवारों के नाम हैं, जिसमें 11 महाराष्ट्र (Maharashtra) और एक लक्षद्वीप (Lakshwadeep) के लिए है. सुप्रिया सुले (Supriya Sule) बारामती से चुनाव लड़ेंगी. हातकणंगले लोकसभा सीट के लिए एनसीपी राजू शेट्टी की पार्टी स्‍वाभिमानी शेतकरी संगठन का समर्थन करेगी. मुंबई उत्तर-पूर्व से संजय दीना पाटिल, ठाणे से आनंद परांजपे, रायगढ़ से सुनील तटकरे एनसीपी के उम्‍मीदवार होंगे. वहीं, लक्षद्वीप से एनसीपी ने मोहम्मद फैज़ल को उम्‍मीदवार बनाया है.

इससे पहले एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने सोमवार को कहा था कि उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है. उन्होंने कहा था कि उनके परिवार के दो लोग चुनाव लड़ रहे हैं इसलिए किसी को पीछे हटना था. यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019: भारत का सबसे छोटा पोलिंग बूथ, केवल एक वोटर करेगा मतदान

बता दें कि महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर चार चरणों में मतदान होंगे जबकि देशभर में सात चरण में मतदान होगा. पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल जबकि सातवें और अंतिम चरण का मतदान 19 मई को होगा. सातों चरण के मतदान संपन्न हो जाने पर वोटों की गिनती 23 मई को एक साथ होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

Abhijeet Dipke On Gyanesh Kumar: ‘ज्ञानेश कुमार पीएम मोदी के लिए इतने अहम क्यों हैं?’ CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने दिल्ली में सुरक्षा पाबंदियों पर उठाए सवाल (VIDEO)

Voter Deletion Row: चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस; राहुल गांधी व INDIA गठबंधन की SIR याचिका पर जवाब तलब, एक याचिकाकर्ता के आचरण पर CJI ने जताई कड़ी आपत्ति

'प्रदर्शनकारी छात्रों के रास्ते में न आएं, वे भारत की आवाज हैं': राहुल गांधी की पीएम मोदी को चेतावनी; एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया बर्बरता के लगाए आरोप

Rahul Gandhi on Jantar Mantar Protest: 'जंतर-मंतर भारत की जनता का है, हम इसे वापस लेंगे'; CJP प्रवक्ताओं को तिहाड़ जेल भेजे जाने पर बरसे राहुल गांधी, कहा- 'कायरता'