देश

लोकसभा चुनाव 2019: महाराष्ट्र में अधिक संख्या में 48 लोकसभा सीटों पर महिलाओं के लिए बनाए जाएंगे मतदान केन्द्र

महिला मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने के प्रयास के तहत अगले महीने होने वाले चुनाव में महाराष्ट्र (Maharashtra) की सभी 48 लोकसभा सीटों पर महिलाओं के लिए एक-एक मतदान केन्द्र बनाया जाएगा...

लोकसभा चुनाव 2019: महाराष्ट्र में अधिक संख्या में 48 लोकसभा सीटों पर महिलाओं के लिए बनाए जाएंगे मतदान केन्द्र
महिला मतदाता (Photo Credit- PTI)

मुंबई:  महिला मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने के प्रयास के तहत अगले महीने होने वाले चुनाव में महाराष्ट्र (Maharashtra) की सभी 48 लोकसभा सीटों पर महिलाओं के लिए एक-एक मतदान केन्द्र बनाया जाएगा. चुनाव कार्यालय द्वारा यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार राज्य की सभी 48 लोकसभा सीटों पर पूरी तरह से महिलाओं द्वारा प्रबंधित मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे.

इसमें बताया गया है, ‘‘ऐसे मतदान केन्द्रों पर तैनात सभी पुलिसकर्मी, चुनाव अधिकारी और अन्य कर्मी महिलाएं होंगी. ‘सखी’ मतदान केन्द्रों के नाम से जाने जाने वाले ये मतदान केंद्र लैंगिक समानता और चुनावी प्रक्रियाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक पहल है.’’

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019: प्रियंका गांधी महाराष्ट्र में करेंगी चुनाव प्रचार, मुंबई में जनसभा को कर सकती हैं संबोधित

आपको बता दें कि आज से पीएम नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) लोकसभा चुनाव 2019 के प्रचार की शुरुआत कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री की पहली रैली आज यूपी के मेरठ (Meerut) में है. पहले ही दिन पीएम रैलियों की हैट्रिक करके ये दिखा देना चाहते हैं कि वो इस बार भी उतने ही आक्रामक अंदाज़ में प्रचार करने वाले हैं

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2019 11:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).