लोकसभा चुनाव 2019: राबड़ी देवी के आवास पर तैनात CRPF जवान ने की आत्महत्या

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi) के आवास की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान (कांस्टेबल) ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली...

राबड़ी देवी (Photo Credits: ANI)

पटना:  बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi) के आवास की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान (कांस्टेबल) ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि सीआरपीएफ के 224 बटालियन में तैनात गिरियप्पा पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास की सुरक्षा में तैनात था.

रात में उसने अपनी सरकारी राइफल से खुद को गोली मार ली, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. मृतक कर्नाटक के बगलकोट जिले के कामातंगी गांव का रहने वाला था.

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019: राबड़ी देवी बोलीं- नीतीश कुमार मोदी के साथ मिलकर आरक्षण-नौकरी समाप्त करने में लगे हैं

पटना सचिवालय के पुलिस उपाधीक्षक राजेश प्रभाकर ने बताया, "प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का लग रहा है. पुलिस सभी कोणों से मामले की जांच कर रही है. इस मामले में आत्महत्या की एक प्राथमिकी सचिवालय थाने में दर्ज कर ली गई है." आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक विवाद के कारण ही जवान ने आत्महत्या की है. मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

Patna News Today: पटना में आज कैसा रहेगा मौसम? बिहार में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट होंगे स्थापित, लालू-राबड़ी को Z-श्रेणी सुरक्षा बहाल समेत यहां पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

Patna Latest News Today: पटना में आज कैसा रहेगा मौसम? राबड़ी देवी आवास मामला और PMCH प्राचार्य पर कार्रवाई समेत एक क्लिक में यहां पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

मद्रास हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: व्यभिचार साबित करने के लिए शारीरिक संबंध का सीधा सबूत जरूरी नहीं, परिस्थितियों के आधार पर मिल सकती है तलाक

CRPF Recruitment 2026: सीआरपीएफ में 10वीं पास युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 9,195 पदों पर भर्ती; आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें योग्यता सहित अन्य जरूरी डिटेल्स