लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने जारी की 7 उम्मीदवारों की नई लिस्ट, ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश के गुना सीट से लड़ेंगे चुनाव

मनीष तिवारी पंजाब के आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे.

ज्योतिरादित्य सिंधिया (Photo Credits: PTI)

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के मद्देनजर कांग्रेस (Congress) ने शुक्रवार को सात उम्मीदवारों की एक नई लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में बिहार, मध्य प्रदेश, पंजाब और जम्मू और कश्मीर की सीटों लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. लिस्ट के अनुसार, कांग्रेस के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) मध्य प्रदेश के गुना (Guna) लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. वहीं, मनीष तिवारी (Manish Tewari) पंजाब के आनंदपुर साहिब सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे. बिहार के वाल्मिकी नगर (Valmiki Nagar) सीट स शाश्वत केदार को उम्मीदवार बनाया गया है.

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के विदिशा (Vidisha) सीट से शैलेंद्र पटेल और राजगढ़ सीट से को मोना सुस्तानी टिकट दिया गया है जबकि पंजाब (Punjab) के संगरूर (Sangrur) सीट से केवल सिंह ढिल्लों को प्रत्याशी बनाया गया है. इसके अलावा जम्मू और कश्मीर (Jammu And Kashmir) के लद्दाख सीट से रिगजिन स्पालबार को चुनावी मैदान में उतारा गया है. यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019: पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी में विपक्ष को उम्मीदवार ढूंढ़ने के लिए करनी पड़ रही है माथापच्ची

बता दें कि गुना से अभी ज्योतिरादित्य सिंधिया सांसद हैं और इस क्षेत्र को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है. इस पर 1999 से कांग्रेस का कब्जा है. ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुना या फिर ग्वालियर से चुनाव लड़ने की चर्चा थी लेकिन अंतत: उन्हें गुना से ही चुनावी मैदान में उतारा गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट