लोकसभा चुनाव 2019: BJP विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह का विवादित बयान, कहा- मायावती रोज फेशियल कराती हैं, रंगवाती हैं बाल
देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनावों न की सरगर्मी तेज हो गई हैं. वहां बीजेपी को टक्कर देने के लिए सपा-बसपा के बीच गठबंधन हुआ है. दूसरी ओर कांग्रेस ने भी अपनी पार्टी के प्रचार के लिए मैदान में प्रियंका गांधी को उतरा हैं. यूपी की सियासत बेहद दिलचस्प हो गई हैं.
जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) करीब आ रहे हैं वैसे-वैसे सियासी बयानबाजी भी तेज होती जा रही हैं. कई बार तो नेता ऐसे भी बयान दे रहे हैं जिससे नए विवाद पैदा हो रहे हैं. ऐसा ही एक बयान दिया है उत्तर प्रदेश से बीजेपी के विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने. सिंह ने कहा है कि बीएसपी सुप्रीमो मायावती रोज फेशियल कराती हैं वो हमारे नेता को क्या शौकीन कहेंगी .
सुरेंद्र नारायण सिंह ने आगे कहा कि बसपा प्रमुख के बाल पके हुए है और उन्हें कलर करवाती हैं. वो आज भी अपने आपको जवान साबित करती हैं.
#WATCH BJP MLA Surendra Narayan Singh: Mayawati ji khud roz facial karwati hain, vo kya humare neta ko kya shaukeen kahengi. Baal paka hua hai aur rangeen karwake ke aaj bhi apne aap ko Mayawati ji jawan saabit karti hain, 60 varsh umar ho gayi lekin sab baal kaale hain pic.twitter.com/SGRK4gZpEI
— ANI UP (@ANINewsUP) March 19, 2019
बता दें कि देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनावों न की सरगर्मी तेज हो गई हैं. वहां बीजेपी को टक्कर देने के लिए सपा-बसपा के बीच गठबंधन हुआ है. दूसरी ओर कांग्रेस ने भी अपनी पार्टी के प्रचार के लिए मैदान में प्रियंका गांधी को उतरा हैं. यूपी की सियासत बेहद दिलचस्प हो गई हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2019 01:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

