देश

लोकसभा चुनाव 2019: राहुल गांधी ने कहा- राष्ट्रीय सुरक्षा रिपोर्ट पर चर्चा करेगी कांग्रेस

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने रविवार को कहा कि भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा पर एक व्यापक रिपोर्ट लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डी. एस. हुड्डा (D.S Hudda) ने उनको सौंपी है...

लोकसभा चुनाव 2019: राहुल गांधी ने कहा- राष्ट्रीय सुरक्षा रिपोर्ट पर चर्चा करेगी कांग्रेस
राहुल गांधी (Photo Credtis Congress twitter))

नई दिल्ली:  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने रविवार को कहा कि भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा पर एक व्यापक रिपोर्ट लेफ्टिनेंट जनरल (Lieutenant General) डी. एस. हुड्डा (D.S Hudda) ने उनको सौंपी है. राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए कहा, "इस व्यापक रिपोर्ट पर पहले कांग्रेस पार्टी के भीतर विचार-विमर्श किया जाएगा. रिपोर्ट के लिए मैं उनको और उनकी टीम को धन्यवाद देता हूं."

सेना के उत्तरी कमान के पूर्व प्रमुख हुड्डा ने 2016 में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार सर्जिकल स्ट्राइक करने का निर्देश दिया था. कांग्रेस के कहने पर वह राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर एक टास्क फोर्स की अध्यक्षता करेंगे.

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने पर सियासी बयानबाजी तेज, रविशंकर प्रसाद का तंज- हार के डर से मुस्लिम आबादी वाली सीट को चुना

इस बाबत फैसले की घोषणा कांग्रेस ने फरवरी में की थी. इससे पहले हुड्डा और राहुल गांधी के बीच एक बैठक हुई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2019 05:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).