सिद्घू का प्रधानमंत्री पर बड़ा हमला, कहा-मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बने तो हिंदुस्तान खत्म हो जाएगा
होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र के नरसिंहपुर में सोमवार को एक जनसभा में कांग्रेस नेता सिद्घू ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों की आलोचना की।
नरसिंहपुर (मध्य प्रदेश). पूर्व क्रिकेटर और पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्घू ने सोमवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला और कहा कि अगर मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बन गए तो हिंदुस्तान खत्म हो जाएगा। होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र के नरसिंहपुर में सोमवार को एक जनसभा में कांग्रेस नेता सिद्घू ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा, "देश में तीन मोदी हैं। इनमें से नीरव मोदी और ललित मोदी देश से भाग गए और तीसरा मोदी देश में वादा खिलाफी कर रहे हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "देश में रोजगार खत्म हो गया, नौजवान खत्म हो गया, किसान खत्म हो गया और अगर दोबारा मोदी प्रधानमंत्री बन गए तो हिंदुस्तान ही खत्म हो जाएगा।" यह भी पढ़े-लोकसभा चुनाव 2019: नवजोत सिंह सिद्धू के बयान पर गिरिराज सिंह ने किया पलटवार, कहा- राहुल गांधी पाक के एजेंडे पर भारत में काम कर रहे हैं
सिद्घू ने कांग्रेस की न्याय योजना की तारीख करते हुए कहा, "इस योजना से गरीब परिवारों को 72 हजार रुपये सालाना मिलेगा, वहीं भाजपा की नीतियों ने गरीबों का बुरा हाल कर दिया है।" होशंगाबाद में मतदान तीसरे चरण में छह मई को होगा। मतगणना 23 मई को होगी।
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2019 08:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

