ममता बनर्जी का बयान-बीजेपी जम्मू-कश्मीर के मुद्दों व नक्सली समस्या से निपटने में नाकामयाब रही

ममता ने कहा, "आप सभी बंगाल में जंगलमहल क्षेत्र के बारे में जानते ही हैं। यह नक्सलियों का गढ़ था। प्रत्येक वर्ष कई लोग हमलों में मारे जाते थे।

ममता बनर्जी और अमित शाह (Photo Credit-PTI)

हावड़ा. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा जम्मू एवं कश्मीर में स्थानीय लोगों पर लगातार 'अत्याचार और हिंसा' कराए जाने से धरती का स्वर्ग कहे जाने वाला राज्य एक जलते हुए अग्निकुंड में तब्दील हो गया है। ममता ने हावड़ा जिले के सलकिया क्षेत्र में एक चुनावी सभा में कहा, "मोदी के शासनकाल में आतंकवाद 260 प्रतिशत बढ़ गया है। कश्मीर एक जलते हुए अग्निकुंड में तब्दील हो गया है। वहां लगातार लोगों पर अत्याचार और हिंसा से स्थिति और विकट हो गई है।"

उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने उग्रवाद प्रभावित बंगाल के जंगलमहल क्षेत्र में नक्सली समस्या को सफलतापूर्वक संभाल लिया। यह भी पढ़े-लोकसभा चुनाव 2019: पीएम मोदी का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला, कहा- चुनाव के बाद पार्टी छोड़ेंगे TMC विधायक, 40 हमारे संपर्क में

ममता ने कहा, "आप सभी बंगाल में जंगलमहल क्षेत्र के बारे में जानते ही हैं। यह नक्सलियों का गढ़ था। प्रत्येक वर्ष कई लोग हमलों में मारे जाते थे। लेकिन जब से हमारी सरकार आई है, वहां हत्या की कोई भी मामला सामने नहीं आया है।"

ममता ने कहा, "मोदी बाबू की पार्टी झारखंड में सरकार चलाती है। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में भी उनकी 14 वर्षो से ज्यादा समय से सरकार रही। क्या वे वहां नक्सलियों से निबटने में सफल रहे? नहीं, यह अभी तक नहीं हो पाया है। लेकिन बंगाल के जंगलमहल में शांति बनी हुई है। वहां कोई अशांति नहीं है। हमने सफलतापूर्वक नक्सली समस्या से पार पा लिया है।"

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रनों से रौंदा, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें SA बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Live Score Update: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\