AAP के आरोपों पर गौतम गंभीर का पलटवार- करेंगे मानहानि का दावा, गलत साबित हुए तो छोड़ देंगे उम्मीदवारी

बता दें कि इससे पहले आतिशी ने गंभीर पर अपने खिलाफ जनता के बीच में अभद्र पत्र फैलाने का आरोप लगाया था.

गौतम गंभीर (Photo Credits-ANI Twitter)

नई दिल्ली. पूर्वी दिल्ली से BJP उम्मीदवार गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने आम आदमी पार्टी (AAP) की प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार आतिशी (Atishi) के खिलाफ 'आपत्तिजनक' पर्चे कथित रूप से बांटे जाने में संलिप्तता के आरोप पर पलटवार किया. गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने कहा कि वह अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के नेताओं के खिलाफ मानहानि का मामला दायर करेंगे. बीजेपी प्रत्याशी गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने यह भी कहा कि उनके खिलाफ अगर आरोप सही साबित हुए तो वह लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) से हट जाएंगे.

बता दें कि इससे पहले आतिशी (Atishi) ने गंभीर (Gautam Gambhir) पर अपने खिलाफ जनता के बीच में अभद्र पत्र फैलाने का आरोप लगाया था. यह भी पढ़े-लोकसभा चुनाव 2019: गौतम गंभीर का पलटवार- AAP आरोप साबित कर दे तो वापस ले लूंगा उम्मीदवारी

ज्ञात हो कि इससे पहले उन्होंने आप प्रमुख केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और पूर्वी दिल्ली से पार्टी की उम्मीदवार आतिशी (Atishi) को संबोधित एक ट्वीट में लिखा, 'मैं घोषणा करता हूं कि यदि यह साबित हो जाता है कि मैंने वह किया है, मैं तुरंत अपनी उम्मीदवारी वापस ले लूंगा. यदि नहीं तो क्या आप राजनीतिक छोड़ेंगे?'

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट