Lok Sabha Election 2019: कांग्रेस ने बीजेपी पर कसा तंज, कहा- नौकरियों की चोरी के लिए जिम्मेदार है चौकीदार

नौकरियों में पुरुषों की संख्या कम होने से जुड़ी खबर की पृष्ठभूमि में कांग्रेस ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि ‘देश के चौकीदार नौकरियों की चोरी के लिए जिम्मेदार हैं...

कांग्रेस (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: नौकरियों में पुरुषों की संख्या कम होने से जुड़ी खबर की पृष्ठभूमि में कांग्रेस ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि ‘देश के चौकीदार नौकरियों की चोरी के लिए जिम्मेदार हैं.’ पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला (Randeep Surjewala) ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ मोदी जी युवाओं की 4.7 करोड़ नौकरी खा गए हैं. भाजपा की 'पकौड़ा-पान' नीति के कारण करीब 4.7 करोड़ युवाओं को अपनी नौकरियों से हाथ धोना पड़ गया है.’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘वादा था 10 करोड़ नौकरी देने का, पर छीन ली 4.7 करोड़ नौकरियाँ. देश का चौकीदार नौकरी चोरी करने के लिए ज़िम्मेदार हैं.’’

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019: पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- पार्टी संस्थाओं का अपमान करने में रखती है विश्वास

खबरों के मुताबिक, 2017-18 के आंकड़ों से पता चलता है कि 2011-12 के मुकाबले बेरोजगारी दर में कमी आई है. 2011-12 में 30.4 करोड़ पुरुष नौकरी पर थे लेकिन अब यह संख्या घटकर 28.6 करोड़ हो गई है. एक रिपोर्ट में कहा गया है कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पुरुष के लिए बेरोजगारी दर 7.1 प्रतिशत और 5.8 प्रतिशत है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Toss Winner Prediction: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\