लोकसभा चुनाव 2019: सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- बुआ और बबुआ का साथ सिर्फ 23 मई तक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने शनिवार को कहा कि बुआ और बबुआ का साथ सिर्फ 23 मई तक ही है...
प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने शनिवार को कहा कि बुआ और बबुआ का साथ सिर्फ 23 मई तक ही है. योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के साथ यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "उत्तर प्रदेश में हमसे मुकाबला करने उतरे लोगों का साथ सिर्फ 23 मई तक का है. 23 मई को बुआ बोलेंगी गुंडों का सरताज है बबुआ और बबुआ बोलेगा भ्रष्टाचार की प्रतिमूर्ति है बुआ."
उन्होंने कहा, "पिछले पांच वर्षों में देश में जो विकास कार्य हुए वो अभूतपूर्व हैं. भारत को दुनिया की महाशक्ति के रूप में स्थापित करने के लिए फिर एक बार मोदी सरकार."
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुश्किलें बढ़ी, ‘मोदी जी की सेना’ वाले बयान पर चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के काम की आज न सिर्फ भारत के पड़ोसी देश बल्कि विश्व के दिग्गज नेता भी सराहना कर रहे हैं. इसके साथ ही देश के गरीब व पीड़ित को भी हर स्तर पर न्याय मिला है. इस दौरान उनके साथ मंच पर पीलीभीत से सांसद और सुल्तानपुर की प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी व प्रतापगढ़ से प्रत्याशी विधायक संगमलाल गुप्ता मौजूद रहे.
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2019 02:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

