देश

लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर किया कटाक्ष, कहा- विपक्षी पार्टी आतंकवादियों से 'ईलु-ईलु' कर सकती है, हम नहीं

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) ने मधुवन में सोमवार को कहा कि कांग्रेस अपने वोट बैंक के लिए आतंकवादियों से 'ईलु-ईलु' कर सकती है...

लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर किया कटाक्ष, कहा- विपक्षी पार्टी आतंकवादियों से 'ईलु-ईलु' कर सकती है, हम नहीं
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह (Photo Credit: ANI)

मोतिहारी :  भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) ने मधुवन में सोमवार को कहा कि कांग्रेस अपने वोट बैंक के लिए आतंकवादियों से 'ईलु-ईलु' कर सकती है परंतु हम नहीं कर सकते. उन्होंने कहा कि हमारी नीति स्पष्ट है कि अगर उधर से गोली आएगी, तो इधर से गोला जाएगा. शिवहर लोकसभा क्षेत्र के मधुवन में भाजपा प्रत्याशी रमा देवी के पक्ष में यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बताते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस के कश्मीर के सहयोगी कहते हैं कि कश्मीर में दूसरा प्रधानमंत्री चाहिए.

अमित शाह ने कहा, "देश में दो प्रधानमंत्री हो सकते हैं क्या? उमर अब्दुल्ला ने पाकिस्तान को खुश करने के लिए ऐसा बयान दिया है. वे लोग कश्मीर को भारत से अलग करने की साजिश रच रहे हैं. मैं शिवहर में ऐलान करता हूं कि जब तक भाजपा के अंतिम कार्यकर्ता में प्राण रहेगा, कश्मीर को भारत से अलग नहीं होने देंगे. जनता फिर से एक मजबूत सरकार बनाए, हम धारा 370 को खत्म कर देंगे."

यह भी पढ़ें: अमित शाह ने दी सीएम कमलनाथ को खुली चुनौती, कहा- BJP कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करना नहीं छोड़ा तो ईंट-से-ईंट बजा दी जाएगी

बिहार में नीतीश कुमार सरकार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि यहां के लोगों ने लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के शासन में 'जंगलराज' देखा है. नीतीश और सुशील मोदी के आने के बाद बिहार विकास के रास्ते पर चल पड़ा है. उन्होंने कहा, "महागठबंधन के नेता बिहार के लोगों को फिर से 'लालटेन' युग में ले जाना चाहते हैं. हमारी सरकार ने हर घर तक एलईडी पहुंचाया, इन्हें मौका मिला तो फिर अंधेरे में ले जाएंगे."

उन्होंने चारा घोटाले को लेकर लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए कहा कि इनकी संस्कृति चारा घोटाले वाली है. गौरतलब है कि शिवहर में छठे चरण में 12 मई को मतदान होना है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2019 03:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).