देश

तेजप्रताप यादव ने कहा, अपनी पत्नी से तलाक लेने के फैसले पर अडिग हूं

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और बिहार के पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव अपने तलाक की अर्जी की सुनवाई के दौरान गुरुवार को पटना फैमिली कोर्ट में हाजिर हुए.

तेजप्रताप यादव ने कहा, अपनी पत्नी से तलाक लेने के फैसले पर अडिग हूं
तेज प्रताप यादव पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ (Photo Credit: IANS)

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और बिहार के पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) अपने तलाक की अर्जी की सुनवाई के दौरान गुरुवार को पटना फैमिली कोर्ट में हाजिर हुए. अर्जी वापस लेने के कयासों को धता बताते हुए उन्होंने कहा कि तलाक के अपने फैसले पर वह अडिग हैं. पटना फैमिली कोर्ट के न्यायाधीश उमाशंकर द्विवेदी ने गुरुवार को तेजप्रताप के तलाक की अर्जी पर सुनवाई एक बंद कमरे में की. उस समय तेजप्रताप के अलावा उनके वकील अमित खेमका सहित और कई वकील उपस्थित थे.

इस मामले की अगली सुनवाई अब आठ जनवरी 2019 को होगी. तेजप्रताप ने संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा, "मैं अपने फैसले पर अडिग हूं. मैं अपनी लड़ाई लडूंगा. मैं कैसे तलाक की अर्जी वापस ले सकता हूं."

यह भी पढ़ें-तेलंगाना: चुनाव प्रचार के दौरान उम्मीदवार ने लोगों को थमाई चप्पल, कहा- काम नहीं किया तो इसी से मारें, देखें Video

उल्लेखनीय है कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के पुत्र तेजप्रताप यादव एक नवंबर को अपनी पत्नी एश्वर्या से तलाक लेने के लिए पटना फैमिली कोर्ट में एक अर्जी दी थी. इसके बाद से ही वह पटना नहीं लौटे थे. इस दौरान परिवार से लेकर कई अन्य लोगों ने भी इस मसले को सुलझाने की कोशिश की. तेजप्रताप का विवाह इसी वर्ष 12 मई को राजद विधायक चंद्रिका राय की पुत्री ऐश्वर्या से धूमधाम के साथ हुआ था.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2018 07:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).