देश

लालू यादव, चिराग पासवान, राजीव प्रताप रूडी, सुरेश राणा सहित इन नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

गृह मंत्रालय ने बिहार और उत्तर प्रदेश के बड़े राजनीतिक हस्तियों की सुरक्षा कवर में बदलाव किया है. राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री प्रमुख लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा घटा दी गई है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के योगी सरकार में मंत्री सुरेश राणा की भी सुरक्षा में कटौती की गई है. बिहार के सारण से बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी की भी सुरक्षा में कमी की गई है.

लालू यादव, चिराग पासवान, राजीव प्रताप रूडी, सुरेश राणा सहित इन नेताओं की सुरक्षा घटाई गई
यूपी-बिहार के इन नेताओं की सुरक्षा घटाई गई (File Photo)

गृह मंत्रालय ने बिहार और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बड़े राजनीतिक हस्तियों की सुरक्षा कवर में बदलाव किया है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष और बिहार (Bihar) के पूर्व मुख्यमंत्री प्रमुख लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की सुरक्षा घटा दी गई है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के योगी सरकार में मंत्री सुरेश राणा (Suresh Rana) की भी सुरक्षा में कटौती की गई है. बिहार के सारण से बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी (Rajiv Pratap Rudy) की भी सुरक्षा में कमी की गई है. इन नेताओं को केंद्रीय सूची (सीआरपीएफ सुरक्षा) से हटा दिया गया है.

वहीं, बिहार के जमुई से सांसद और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान (Chirag Paswan) को भी अब वाई श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी. इसके अलावा बीएसपी सांसद सतीश चंद्र मिश्रा और यूपी बीजेपी के नेता संगीत सोम की सुरक्षा भी घटा दी गई है. यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश: शिवपाल यादव को CM योगी दे सकते हैं जेड श्रेणी की सुरक्षा

जन अधिकार पार्टी के प्रमुख और पूर्व सांसद पप्पू यादव की सुरक्षा में भी कटौती की गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2019 03:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).