Lakhimpur Kheri Violence: दिल्ली प्रदेश कमेटी ने केंद्र के साथ ही UP और दिल्ली के मुख्यमंत्री को घेरा, लगाये ये आरोप

लखिमपुर में हिंसा के बाद राजनीतिक पार्टियों का परिजनों से मिलने जाना शुरू हो चुका है. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार अपने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ लखिमपुर खीरी के लिए रवाना हुए. उनके अनुसार, सरकार किसानों के नरसंहार पर दोषियों को गिरफ्तार करने की बजाय उन्हें संरक्षण दे रही है.

अनिल कुमार(Photo Credits: Twitter / ANI)

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: लखिमपुर में हिंसा के बाद राजनीतिक पार्टियों का परिजनों से मिलने जाना शुरू हो चुका है. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार (Anil Kumar) अपने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ लखिमपुर खीरी के लिए रवाना हुए. उनके अनुसार, सरकार किसानों के नरसंहार पर दोषियों को गिरफ्तार करने की बजाय उन्हें संरक्षण दे रही है.

वहीं सरकार के इस कार्यकाल को इतिहास के पन्नों काले अक्षरों में लिखा जाएगा. अनिल चौधरी ने मीडिया से बात करने के दौरान कहा कि, लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचलने वाले मंत्री के बेटे को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री से तुरंत इस्तीफा लिया जाए चाहिए. यह भी पढ़े:Lakhimpur Kheri Violence: राहुल गांधी लखनऊ एयरपोर्ट से सीतापुर के लिए रवाना, प्रियंका गांधी के साथ जाएंगे लखीमपुर

दरअसल कांग्रेस दिल्ली प्रदेश कमेटी के नेताओं के अलावा आज सुबह कांग्रेस नेता राहुल गांधी, छतीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल और पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत चन्नी के साथ लखिमपुर के लिए रवाना हुए. इससे पहले प्रियंका गांधी ने भी पीड़ित परिवारों से मिलने का प्रयास किया लेकिन प्रशासन द्वारा उन्हें रोक दिया गया. इसपर अनिल चौधरी ने कहा कि, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को बिना एफ.आई.आर. के 3 दिनों तक गिरफ्तार करके गैर कानूनी तरीके से हिरासत में रखा गया.

सरकार अपने निरंकुश रवैये के तहत योजना बद्ध तरीके से देश भर में किसानों पर प्रहार कर रही है, जबकि किसान पिछले 10 महीनों से किसान विरोधी कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग कर रहे हैं. प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र, उत्तरप्रदेश सरकार के अलावा दिल्ली सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि, इस मामले में दिल्ली सीएम अरविन्द केजरीवाल किसानों के लिए घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं, जबकि किसान आंदोलन को दबाने में मोदी सरकार के साथ उन्होंने दोहरी भूमिका निभाई है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड