देश

केरल कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष एम आई शनवास का निधन

कांग्रेस की केरल इकाई के कार्यवाहक अध्यक्ष और वयनाड के सांसद एम आई शनवास का मंगलवार देर रात चेन्नई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया..........वह लंबे समय से बीमार थे......

केरल कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष एम आई शनवास का निधन
कार्यकारी अध्यक्ष एमआई शनवास ( Photo Credit-ANI )

तिरुवनंतपुरम: कांग्रेस की केरल इकाई के कार्यवाहक अध्यक्ष और वयनाड के सांसद एम आई शनवास का मंगलवार देर रात चेन्नई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार थे. वह 67 वर्ष के थे. उन्होंने लोकसभा में दो बार केरल के वयनाड संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने देर रात एक बजे अंतिम सांस ली. उनका दो नवंबर को यकृत (लिवर) का प्रतिरोपण हुआ था. उनका पार्थिव शरीर दोपहर में कोच्चि लाए जाने की उम्मीद है.

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी, विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीतला ने शनवास के निधन पर शोक प्रकट किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2018 09:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).