Kerala: वायनाड के अनाथालय में राहुल गांधी ने बच्चों के साथ किया Easter लंच, वीडियो कॉल पर थीं प्रियंका गांधी वाड्रा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी राज्य में हो रहे विधानसभा चुनावों के लिए जमकर प्रसार-प्रसार कर रहे हैं. इस बीच, रविवार को राहुल गांधी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें ईस्टर के मौके पर वह बच्चों के साथ लंच करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी वीडियो कॉल पर मौजूद थीं और बच्चों एवं राहुल से बातें कर रही थी.

राहुल गांधी (Photo Credits: ANI)

Kerala Assembly Elections 2021: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड (Wayanad) से सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) राज्य में हो रहे विधानसभा चुनावों के लिए जमकर प्रसार-प्रसार कर रहे हैं. इस बीच, रविवार को राहुल गांधी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें ईस्टर (Easter) के मौके पर वह बच्चों के साथ लंच (Lunch) करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) भी वीडियो कॉल (Video Call) पर मौजूद थीं और बच्चों एवं राहुल से बातें कर रही थी. यह भी पढ़ें- Kerala Assembly Election 2021: केरल में राजनीति से हटकर विभिन्न कारणों से चुनाव लड़ रही हैं ये तीन महिलाएं.

बच्चों के साथ लंच करते राहुल गांधी का यह वीडियो उनके लोकसभा क्षेत्र वायनाड के कलपेट्टा (Kalpetta) इलाके में स्थित जीवन ज्योति अनाथालय (Jeevan Jyothi Orphanage) की है. वीडियो में देखा जा सकता है कि लंच के दौरान कुछ बच्चों ने प्रियंका गांधी से राहुल के फोन के जरिए बात की.

देखें वीडियो-

बता दें कि प्रियंका गांधी को अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने पर केरल में अपनी सार्वजनिक बैठकों को रद्द करना पड़ा है. इस बीच प्रियंका ने शनिवार को ईस्टर की पूर्व संध्या पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं. प्रियंका ने कहा कि वह अपने भाई राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र वायनाड नहीं जा सकी, जिसे वह काफी मिस (याद करना) कर रही हैं.

उल्लेखनीय है कि केरल विधानसभा की कुल 140 सीटों के लिए एक चरण में छह अप्रैल को मतदान होगा. वोटों की गिनती दो मई को होगी और पता चल जाएगा कि केरल में इस बार किसकी सरकार बनेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

Voter Deletion Row: चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस; राहुल गांधी व INDIA गठबंधन की SIR याचिका पर जवाब तलब, एक याचिकाकर्ता के आचरण पर CJI ने जताई कड़ी आपत्ति

'प्रदर्शनकारी छात्रों के रास्ते में न आएं, वे भारत की आवाज हैं': राहुल गांधी की पीएम मोदी को चेतावनी; एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया बर्बरता के लगाए आरोप

Kerala Mob Lynching: केरल के पलक्कड़ में घर के बाहर सो रहे मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या; शरीर पर मिले 50 घाव, 7 आरोपी गिरफ्तार

Rahul Gandhi on Jantar Mantar Protest: 'जंतर-मंतर भारत की जनता का है, हम इसे वापस लेंगे'; CJP प्रवक्ताओं को तिहाड़ जेल भेजे जाने पर बरसे राहुल गांधी, कहा- 'कायरता'