एजेंसी न्यूज

Uttarakhand Assembly Elections 2022: उत्तराखंड के चुनावी मैदान में पूरी ताकत झोंकेंगी आम आदमी पार्टी, रविवार को कुमाऊं क्षेत्र का दौरा करेंगे Arvind Kejriwal

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र का दौरा करेंगे। राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

Uttarakhand Assembly Elections 2022: उत्तराखंड के चुनावी मैदान में पूरी ताकत झोंकेंगी आम आदमी पार्टी, रविवार को कुमाऊं क्षेत्र का दौरा करेंगे Arvind Kejriwal
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 14 सितंबर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र का दौरा करेंगे। राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

‘आप’ की ओर से ट्वीट किया गया जिसमें बताया गया कि केजरीवाल 19 सितंबर को हल्द्वानी पहुंचेंगे। इसमें आगे कहा गया, ‘‘आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 19 सितंबर 2021 को हल्द्वानी पहुंचेंगे। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महत्वपूर्ण दौरा।’’

आप ने कहा है कि उत्तराखंड में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में वह अपने उम्मीदवार उतारेगी और विकास संबंधी मुद्दे उठाएगी.

बता दें कि सूबे में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है, ऐसे में में केजरीवाल की आम आदमी पार्टी वहां पूरी ताकत झोंक रही है. केजरीवाल इससे पहले भी उत्तराखंड की यात्रा कर चुके है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2021 01:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).