देश

करुणानिधि की हालत बेहद गंभीर, अस्पताल के बाहर जुटे समर्थक

द्रमुक अध्यक्ष एम. करुणानिधि की हालत मंगलवार को गंभीर बनी रही. इस बीच करुणानिधि के बेटे एमके स्टालिन ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के.पलनीस्वामी से मुलाकात की है. मुलाकात पलनीस्वामी के आवास पर हुई. स्टालिन के साथ कुछ पार्टी सहयोगी भी थे.

करुणानिधि की हालत बेहद गंभीर, अस्पताल के बाहर जुटे समर्थक
करुणानिधि की हालत गंभीर

चेन्नई: तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुनेत्र कडगम (डीएमके) चीफ एम. करुणानिधि की हालत मंगलवार को गंभीर बनी रही. इस बीच करुणानिधि के बेटे एमके स्टालिन ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के.पलनीस्वामी से मुलाकात की है. मुलाकात पलनीस्वामी के आवास पर हुई. स्टालिन के साथ कुछ पार्टी सहयोगी भी थे.

अस्पताल ने एक बयान में कहा, "करुणानिधि की तबीयत पिछले कुछ घंटों से लगातार बिगड़ती जा रही है. अधिकतम चिकित्सा सपोर्ट के बावजूद उनके महत्वपूर्ण अंग शिथिल होते जा रहे हैं. उनकी हालत अत्यंत नाजुक और अस्थिर है."

डीएमके के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में दक्षिण चेन्नई के अलवरपेट में स्थित कावेरी अस्पताल के बाहर जमा हो रहे है. अस्पताल के बाहर सैकड़ों की संख्या में पुरुष व महिलाएं एकत्र हैं. एक सदस्य ने कहा, "हम अपने नेता के स्वास्थ्य के बारे में अच्छा समाचार सुनना चाहते हैं. इसी वजह से हम यहां आए हैं."

कावेरी अस्पताल द्वारा सोमवार शाम जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया था कि करुणानिधि की हालत बिगड़ी हुई है. इसके बाद अस्पताल के बाहर भीड़ बढ़नी शुरू हो गई.

करुणानिधि भारत के सबसे वरिष्ठ राजनेताओं में से एक हैं. वह तमिलनाडु के पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं.

अस्पताल ने बयान में कहा, "करुणानिधि के स्वास्थ्य में गिरावट आई है. उनके जरूरी अंगों के कार्य को बनाए रखना उनकी उम्र की वजह से चुनौती बना हुआ है."

94 वर्षीय डीएमके प्रमुख को कावेरी अस्पताल में पहली बार 18 जुलाई को भर्ती कराया गया था. अस्पताल ने 26 जुलाई को कहा कि करुणानिधि यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन से पीड़ित हैं और उनका इलाज चल रहा है. डीएमके नेता की स्थिति 28 जुलाई को रक्तचाप में गिरावट से बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. वह तभी से अस्पताल में हैं. तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि का हुआ निधन, जानें उनका सियासी सफर

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2018 05:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).