देश

कर्नाटक सियासी संकट: बागी विधायकों ने फिर लिखा मुंबई पुलिस को पत्र, कहा- कांग्रेस के नेताओं से हमें है खतरा

मुंबई के एक होटल में ठहरे कर्नाटक के 14 बागी विधायकों ने सोमवार को कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से 'खतरा होने' की दोबारा शिकायत की है

कर्नाटक सियासी संकट: बागी विधायकों ने फिर लिखा मुंबई पुलिस को पत्र, कहा- कांग्रेस के नेताओं से हमें है खतरा
कांग्रेस के बागी विधायक (Photo Credtis IANS)

मुंबई के एक होटल में ठहरे कर्नाटक के 14 बागी विधायकों ने सोमवार को कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से 'खतरा होने' की दोबारा शिकायत की है. बीते पांच दिनों में उनकी ओर से ऐसी शिकायत दूसरी बार आई है. पवई पुलिस थाने (Powai Police) के वरिष्ठ निरीक्षक को लिखे पत्र में 14 विधायकों ने यह भी कहा है कि उनका मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) या गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) या महाराष्ट्र और कर्नाटक कांग्रेस के किसी अन्य कांग्रेसी नेता से मिलने का कोई इरादा नहीं था.

उन्होंने पुलिस से गुजारिश की है कि वे कांग्रेसी नेताओं को रेनेसां होटल में उन तक पहुंचने से रोकें जहां वे ठहरे हैं, क्योंकि कांग्रेसी नेताओं से उन्हें खतरे की आशंका है. विधायकों ने अपनी शिकायत की एक कॉपी जोन 10 के पुलिस उपायुक्त और होटल की सिक्योरिटी और मैनेजमेंट को भी भेजी है. यह भी पढ़े: कर्नाटक का सियासी संकट: कांग्रेस-जेडीएस के बागी विधायकों पर मंगलवार को होगी SC में सुनवाई, बीजेपी बहुमत परीक्षण की मांग पर कायम

हालांकि विधायकों द्वारा हस्ताक्षरित पत्र पर पुलिस स्टेशन द्वारा कोई तारीख या मोहर नहीं लगाई गई है. ज्ञात हो कि 9 जुलाई को करीब एक दर्जन बागी सांसदों ने मुंबई पुलिस को एक ऐसा ही पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने कर्नाटक के मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डी. के. शिवकुमार और अन्य कांग्रेसी मंत्रियों से मिलने से मना कर दिया था जो पिछले बुधवार से राज्य में चल रहे राजनीतिक संकट को हल करने के लिए कांग्रेसी नेता बागी विधायकों से मिलने पहुंचे थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2019 12:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).