Karnataka CM Race: 'पहले ढाई साल मैं बनूंगा सीएम, डिप्टी CM पद मंजूर नहीं', शिवकुमार ने कांग्रेस के सामने खड़ी की चुनौती

कर्नाटक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डी के शिवकुमार के गृह नगर रामनगर में उनके प्रशंसकों द्वारा जगह-जगह किये जा रहे विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर ऐहतियात के तौर पर बुधवार को जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई.

(Photo Credit : Twitter)

रामनगर, 17 मई: कर्नाटक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डी के शिवकुमार के गृह नगर रामनगर में उनके प्रशंसकों द्वारा जगह-जगह किये जा रहे विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर ऐहतियात के तौर पर बुधवार को जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सूत्रों की मानें तो डीके शिवकुमार का कहना है कि अगर ढाई-ढाई साल की सरकार का यह एक साझा समझौता है तो भी पहले ढाई साल का कार्यकाल मुझे दिया जाए जबकि दूसरा सिद्धारमैया को. इस बीच आलाकमान के लिए किसी एक को चुनना बहुत मुश्किल फैसला हो रहा है.

कुछ मीडिया संगठनों की खबरों में दावा किया गया है कि शिवकुमार मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में सिद्धरमैया से पीछे रह गये हैं जिसके बाद उनके प्रशंसक विरोध प्रदर्शन करने लगे. ये भी पढ़ें- Karnataka CM Suspense: दिल्ली में डीके शिवकुमार का शक्ति प्रदर्शन, समर्थकों के साथ बैठक जारी

अटकलें लगाई जा रही हैं कि मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला बुधवार देर रात तक या बृहस्पतिवार को लिये जाने की संभावना है और राज्य में अगले 48 से 72 घंटों में नयी कैबिनेट का गठन हो जाएगा.

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि रामनगर में अलर्ट जारी कर दिया गया है, जहां किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों और जिला कांग्रेस कार्यालय में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. शिवकुमार के विधानसभा क्षेत्र कनकपुरा में विशेष तौर पर सुरक्षा बढ़ाई गई है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट