कर्नाटक में सियासी ड्रामा: अभी भी मुंबई के अस्पताल में भर्ती हैं कांग्रेस के बागी विधायक श्रीमंत पाटिल

कर्नाटक के कांग्रेस विधायक श्रीमंत बालासाहेब पाटिल अभी भी स्वास्थ्य कारणों से मुंबई के अस्पताल में भर्ती हैं. एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए कहा कि सीने में दर्द की शिकायत के बाद गुरुवार को उन्हें यहां भर्ती कराया गया था

कांग्रेस विधायक श्रीमंत पाटिल (Photo Credits ANI

मुंबई: कर्नाटक के कांग्रेस विधायक श्रीमंत बालासाहेब पाटिल (Shrimant Patil) अभी भी स्वास्थ्य कारणों से मुंबई के अस्पताल में भर्ती हैं. एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए कहा कि सीने में दर्द की शिकायत के बाद गुरुवार को उन्हें यहां भर्ती कराया गया था. सर जे.जे. अस्पताल के डीन डॉ. अजय चंदनवाले ने आईएएनएस से कहा कि सेंट जॉर्ज अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञों ने विधायक की जांच की और उन्होंने उन्हें पूर्ण आराम करने की सलाह दी है.

पाटिल (64) बेंगलुरु से यहां कांग्रेस-जनता दल-सेकुलर के बागी विधायकों में शामिल होने आए थे. पिछले लगभग दो हफ्तों से बागी विधायकों का दल मुंबई में एक होटल में रुका हुआ है. यह भी पढ़े: कर्नाटक में सियासी ड्रामा जारी: विधानसभा में धरने पर बीजेपी विधायक,राज्यपाल बोले-शुक्रवार 1.30 बजे कुमारस्वामी साबित करें बहुमत

दादर आने के बाद पाटिल ने सीने में दर्द, बेचैनी, सिरदर्द और मतली की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें पास के संजीवनी अस्पताल ले जाया गया. जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें सरकारी सेंट जॉर्ज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के मंत्री डी.के. शिवकुमार ने आरोप लगाया कि पाटिल को अगवा किया गया है, लेकिन विधायक ने इन आरोपों से इनकार किया है. उन्होंने कहा, "मैं बीमार हूं और अस्पताल में हूं, लेकिन ठीक होने के बाद बेंगलुरु वापस आऊंगा

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड ने नेपाल के सामने रखा 185 रनों का टारगेट, जैकब बेथेल और हैरी ब्रूक ने खेली अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड बनाम नेपाल के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम नेपाल के बीच पांचवें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\