देश

काराकाट लोकसभा सीट 2019 के चुनाव परिणाम: उपेंद्र कुशवाहा को पछाड़ महाबली सिंह निकले आगे

काराकाट लोकसभा सीट पर सातवें चरण में 19 मई को मतदान हुआ था.

काराकाट लोकसभा सीट 2019 के चुनाव परिणाम: उपेंद्र कुशवाहा को पछाड़ महाबली सिंह निकले आगे
उपेंद्र कुशवाहा और महाबली सिंह (Photo Credits: Twitter)

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) जो रविवार 19 मई को संपन्न हुए उनके शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं. इसी कड़ी में बिहार के काराकाट (Karakat) सीट के रुझान भी आ रहे हैं. इस सीट से राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) और जेडीयू (JDU) के महाबली सिंह (Mahabali Singh) मैदान में हैं. ताजा रुझानों के मुताबिक, महाबली सिंह आगे चल रहे हैं. बता दें कि लोकसभा चुनावों के लिहाज से बिहार (Bihar) एक अहम राज्य हैं जिसमें 40 लोकसभा सीट है. सूबे में 7 चरणों में लोकसभा चुनाव हुए थे. रविवार शाम को आए ज्यादातर एग्जिट पोल के नतीजों में एनडीए गठबंधन के महागठबंधन से आगे रहने का अनुमान लगाया गया है.

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में काराकाट संसदीय सीट पर आरएलएसपी के उपेंद्र कुशवाहा ने जीत हासिल की थी. इस चुनाव में आरएलएसपी एनडीए का हिस्सा थी, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में आरएलएसपी महागठबंधन में शामिल है. उपेंद्र कुशवाहा इस बार बिहार की काराकाट सीट के अलावा उजियारपुर सीट से भी चुनावी ताल ठोंक रहे हैं. काराकाट सीट पर उपेंद्र कुशवाहा को महाबली सिंह टक्कर दे रहे हैं. महाबली सिंह साल 2009 के लोकसभा चुनाव में काराकाट सीट से जीते थे. यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019: बिहार की सासाराम सीट पर 'विरासत' बचाने में कामयाब होंगी मीरा कुमार या फिर बाजी मारेंगे छेदी पासवान?

देखें वीडियो-

बता दें कि बिहार की कुल 40 सीटों पर सात चरणों में वोट डाले गए थे. 11 अप्रैल 2019 को पहले चरण के लिए वोट डाले गए तो वहीं 19 मई को आखिरी चरण का मतदान संपन्न हुआ. पहले चरण में कुल 91 सीटों के लिए वोट डाले गए. दूसरे चरण में 97, तीसरे चरण में 117, चौथे चरण में 71, पांचवे चरण में 51, छठे चरण में 59 और सातवें चरण में 59 लोकसभा सीटों के वोट डाले गए.

(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2019 01:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).