Kalyan-Dombivali Municipal Election Live Updates: कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका में शिंदे-बीजेपी गठबंधन आगे, शिवसेना UBT-MNS गठबंधन पीछे

महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के साथ कल्याण-डोंबिवली (KDMC) के चुनावी नतीजों की घोषणा आज हो रही है. उप मुख्य एकनाथ शिंदे और सांसद श्रीकांत शिंदे के लिए यह चुनाव साख का सवाल बना हुआ है.

16 Jan, 11:44 (IST)

कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका चुनाव में वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों के अनुसार शिंदे-बीजेपी गठबंधन बढ़त बनाए हुए है, जबकि उद्धव ठाकरे (UBT)-MNS गठबंधन फिलहाल पीछे चल रहा है. कुल सीटों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है और हर राउंड के साथ समीकरण बदल सकते हैं.

16 Jan, 10:32 (IST)

महाराष्ट्र के 29 महानगरपालिकाओं के साथ-साथ कल्याण-डोंबिवली (KDMC) के चुनावी नतीजों की तस्वीर अब साफ होने लगी है. आज, 16 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजे शुरू हुई मतगणना के शुरुआती रुझानों में महायुति (मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और भाजपा) ने विपक्षी महाविकास आघाड़ी पर बढ़त बना ली है

16 Jan, 10:16 (IST)

कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका की 131 सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है. सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं. महा-युति और उद्धव‑MNS गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला है. शुरुआती रुझान कुछ ही समय में सामने आएंगे, जिसके बाद साफ हो जाएगा कि किसे जीत मिल रही है.

16 Jan, 10:06 (IST)

कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका के कुल 122 सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है. कुछ ही समय बाद रुझान लोगों के सामने आएंगे. यहां महा-युति और उद्धव‑MNS गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला है.

16 Jan, 08:51 (IST)

 

कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका चुनाव के लिए आज सुबह 10 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी. इस नगर निगम में कुल 122 सीटें हैं और नतीजों से साफ होगा कि शहर की सत्ता किसके हाथ जाएगी.


Kalyan-Dombivali Municipal Election Live Updates:  महाराष्ट्र की राजनीति के लिए आज का दिन बेहद निर्णायक है. राज्य की 29 महानगरपालिकाओं, जिनमें कल्याण-डोंबिवली (KDMC) भी शामिल है, के लिए डाले गए वोटों की गिनती आज सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है. 15 जनवरी को हुए मतदान के बाद अब प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला ईवीएम से बाहर आएगा. कल्याण-डोंबिवली का यह मुकाबला इसलिए भी खास है क्योंकि यह  उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके बेटे सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे का मजबूत गढ़ माना जाता है.

शिंदे परिवार के लिए बड़ी चुनौती

कल्याण-डोंबिवली नगर निगम चुनाव में इस बार मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. उनके बेटे श्रीकांत शिंदे यहां से सांसद हैं, ऐसे में इस क्षेत्र पर अपनी पकड़ बनाए रखना उनके लिए राजनीतिक रूप से अनिवार्य है. शिवसेना में विभाजन के बाद यह पहला बड़ा स्थानीय निकाय चुनाव है, जहां शिंदे गुट का सीधा मुकाबला उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) और महाविकास आघाड़ी से है.

कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना

चुनाव आयोग के मुताबिक, मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. 29 महानगरपालिकाओं में हो रही इस मतगणना के लिए हजारों पुलिस कर्मियों और अधिकारियों की तैनाती की गई है. कल्याण और डोंबिवली के केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके. शुरुआती रुझान दोपहर 11:30 बजे के बाद मिलने की उम्मीद है.

मतदान से पहले ही महायुति को बढ़त?

दिलचस्प बात यह है कि मतदान से पहले ही कल्याण-डोंबिवली में महायुति (BJP और शिंदे की शिवसेना) ने मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल कर ली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विभिन्न वार्डों में कुछ उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं, जिनमें भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) के प्रत्याशी शामिल हैं. हालांकि, असली लड़ाई उन सीटों पर है जहां विपक्षी गठबंधन ने मजबूती से घेराबंदी की है.

चुनावी समीकरण और मुख्य मुद्दे

इस चुनाव में मुख्य रूप से विकास, गड्ढों वाली सड़कें, पानी की किल्लत और क्लस्टर डेवलपमेंट जैसे स्थानीय मुद्दे छाए रहे. जहां मुख्यमंत्री शिंदे 'विकास के विजन' पर वोट मांग रहे हैं, वहीं विपक्षी दल सत्ताधारी गठबंधन पर भ्रष्टाचार और प्रशासन की विफलता का आरोप लगा रहे हैं. 29 नगर निगमों के नतीजे यह तय करेंगे कि आने वाले विधानसभा चुनावों में जनता का मूड किस तरफ रहने वाला है.

Share Now

\