Coronavirus: एक महीने तक धरना-प्रदर्शन नहीं करेंगे बीजेपी कार्यकर्ता, पार्टी अध्यक्ष नड्डा ने दिए निर्देश
कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को खास दिशा-निर्देश जारी किया है. एक महीने तक किसी भी तरह के प्रदर्शन पर रोक लगाई है. राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को यह निर्देश जारी किए हैं.
नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Covid-19) के खतरे को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने कार्यकर्ताओं को खास दिशा-निर्देश जारी किया है. एक महीने तक किसी भी तरह के प्रदर्शन पर रोक लगाई है. राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को यह निर्देश जारी किए हैं. दरअसल बीते मंगलवार को संसद भवन परिसर में बीजेपी संसदीय दल की बैठक हुई थी. जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने पार्टी सांसदों और कार्यकर्ताओं को कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में भूमिका निभाने का आग्रह किया था. जिसके बाद बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को एडवाइजरी जारी की.
जेपी नड्डा (Jagat Prakash Nadda) ने कार्यकर्ताओं के नाम जारी संदेश में कहा है, "पार्टी एक महीने तक किसी भी तरह के प्रदर्शन में भाग नहीं लेगी. अगर कोई समस्या गंभीर है तो फिर दो से चार कार्यकर्ता प्रतिनिधिमंडल के रूप में संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगे." यह भी पढ़ें: Coronavirus: बीजेपी नेता सुरेश प्रभु ने खुद को 14 दिन के लिए किया क्वारंटाइन, सऊदी अरब से लौटने के बाद उठाया ये कदम
इस प्रकार देखा जाए तो गैर बीजेपी शासित राज्यों में अब एक महीने तक पार्टी कार्यकर्ता किसी तरह के विरोध-प्रदर्शनों में हिस्सा नहीं लेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2020 12:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

