Joint press conference of AAP-SP: लखनऊ में आप-सपा का साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस, सीएम केजरीवाल और अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बोला तीखा हमला- VIDEO

दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने आज लखनऊ में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान इंडिया गठबंधन के इन दोनों नेताओं ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला.

Photo Credit- ANI

Joint press conference of AAP-SP: दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने आज लखनऊ में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान इंडिया गठबंधन के इन दोनों नेताओं ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला. सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं यूपी की जनता के सामने 4 बातें रखना चाहता हूं. पहला- इस चुनाव में PM मोदी अपने लिए नहीं, बल्कि अमित शाह के लिए वोट मांग रहे हैं. दूसरा- अगर ये लोग जीत गए, तो योगी आदित्यनाथ को 2-3 महीने में CM पद से हटा देंगे.

''तीसरा- लोकसभा चनाव में जीत के बाद इनकी पूरी तैयारी है कि ये संविधान बदलकर SC, ST और OBC का आरक्षण खत्म करें और चौथी बात यह है कि देश भर से जो आंकड़े आ रहे हैं वह दिखा रहे हैं कि 4 जून को INDIA गठबंधन की सरकार बनने वाली है.''

ये भी पढ़ें: Emergency Postponed: कंगना रनौत की ‘इमर्जेंसी’ एक बार फिर पीछे खिसकी, लोकसभा चुनाव में व्यस्त हैं अभिनेत्री!

अमित शाह के लिए वोट मांग रहे हैं पीएम नरेंद्र मोदी: सीएम केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि वे 75 साल की उम्र में इस्तीफा नहीं देंगे, जबकि अधिक उम्र में रिटायरमेंट का नियम उन्हीं के द्वारा बनाया गया है. मुझे उम्मीद है कि वे अपने नियम को फॉलो करेंगे. नहीं तो लोग कहेंगे कि पीएम मोदी ने ये नियम लालकृष्ण आडवाणी को हटाने के लिए बनाया था. जब मैंने कहा था कि सीएम योगी को हटा दिया जाएगा, इस पर किसी भाजपा नेता की टिप्पणी नहीं आई. मतलब उनका हटना अब लगभग तय है.

'उत्तर प्रदेश से सीएम योगी का हटना तय है'

140 सीटों के लिए भी तरसेगी बीजेपी: अखिलेश यादव

वहीं, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि 140 करोड़ की जनता इस बार भाजपा को 140 सीटों के लिए भी तरसा देगी. उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब में ये 99 सीटों के खेल में उलझ जाएंगे, यहां उन्हें कुछ हासिल नहीं होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड