Lok Sabha Elections Results 2019: झारखंड में भी बीजेपी चल रही आगे, देखें पूरी लिस्ट
झारखंड में लोकसभा की कुल 14 सीटों पर चार चरणों में मतदान हुआ था.
दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का महापर्व यानी लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के लिए सातों चरणों का मतदान रविवार को संपन्न हुआ और आज नतीजों का दिन है. सुबह 8 बजे से ही वोटों की गिनती शुरू हो गई है और शुरुआती रुझानों के अनुसार, झारखंड (Jharkhand) में बीजेपी-आजसू (BJP-AJSU) गठबंधन विपक्षी दलों से आगे नजर आ रही है. बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड में लोकसभा की कुल 14 सीटें हैं. चुनाव आयोग ने झारखंड में चार चरणों में चुनाव कराए जाने का ऐलान किया था. झारखंड में चौथे चरण (29 अप्रैल), पांचवें चरण (6 मई), छठे चरण (12 मई) और सातवें चरण (19 मई) में मतदान हुए.
झारखंड में हुए महागठबंधन में कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (RJD), झारखंड मुक्ति मोर्चा और झारखंड विकास मोर्चा-प्रजातांत्रिक शामिल हैं. सीट बंटवारे के समझौते के तहत, कांग्रेस, झामुमो, जेवीएम-पी और आरजेजी को क्रमश: सात, चार, दो और एक सीटें दी गईं थीं. वहीं, बीजेपी 13 सीटों पर खुद चुनाव लड़ी जबकि एक सीट उसने आजसू को दी थी.
एनडीए: 10
महागठबंधन: 4
बता दें कि एग्जिट पोल में भी झारखंड में एनडीए को ही आगे दिखाया गया था. आइए देखते है एग्जिट पोल के नतीजे-
आजतक-
एनडीए: 12-14
महागठबंधन: 0-2
एबीपी-नीलसन
एनडीए: 8
महागठबंधन: 6
News 18-
एनडीए: 10
महागठबंधन: 4
गौरतलब है कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर में बीजेपी ने 14 में से 12 सीटों पर कब्जा कर लिया था. संथाल परगना की दो सीटों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जीत हासिल करने में कामयाबी पाई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2019 02:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

