देश

Jharkhand Election Exit Poll 2024: झारखंड में BJP को बड़ा झटका, P-MARQ के एग्जिट पोल में INDIA गठबंधन की सरकार

महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को शाम छह बजे मतदान संपन्न हो गया है। इसके बाद विभिन्न एजेंसियों ने एग्जिट पोल के नतीजे जारी कर दिए हैं। पी-मार्क के एग्जिट पोल में झारखंड में इंडी गठबंधन की सरकार बनती दिख रही है.

Jharkhand Election Exit Poll 2024: झारखंड में BJP को बड़ा झटका, P-MARQ के एग्जिट पोल में INDIA गठबंधन की सरकार
Credit-(FB)

Jharkhand Election Exit Poll 2024: महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को शाम छह बजे मतदान संपन्न हो गया है। इसके बाद विभिन्न एजेंसियों ने एग्जिट पोल के नतीजे जारी कर दिए हैं। पी-मार्क के एग्जिट पोल में झारखंड में इंडी गठबंधन की सरकार बनती दिख रही है. पी-मार्क के एग्जिट पोल के अनुसार, झारखंड में एनडीए को 31 से 40 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि इंडी गठबंधन को 37 से 47 सीटें मिल सकती है। वहीं अन्य को कोई सीट नहीं मिलने का अनुमान लगाया गया है.

बता दें कि झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए दो चरण में 13 और 20 नवंबर को वोट डाले गए थे। राज्य में बहुमत का आंकड़ा 41 है। पी-मार्क एग्जिट पोल के अनुमान के अनुसार, झारखंड में इंडी गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है.  यह भी पढ़े: Jharkhand Election Exit Poll 2024: झारखंड में BJP को बड़ा झटका, P-MARQ के एग्जिट पोल में INDIA गठबंधन की सरकार

जानकारी के लिए बता दें कि एग्जिट पोल के नतीजे कभी सही तो कभी गलत साबित होते हैं। यह केवल अनुमान होता है। 2024 लोकसभा चुनाव में लगभग सभी एग्जिट पोल के अनुमान गलत साबित हुए थे। एग्जिट पोल में भाजपा के अकेले दम पर स्पष्ट बहुमत का अनुमान जताया गया था, हालांकि, नतीजे उलटे थे। जबकि एनडीए देश में सरकार बनाने में सफल रही, लेकिन एनडीए गठबंधन को केवल 292 सीटें मिलीं थीं। वहीं इंडी गठबंधन ने 232 सीटों पर जीत दर्ज की थी.

हरियाणा में भी लगभग सभी एग्जिट पोल गलत साबित हुए थे। ज्यादातर एग्जिट पोल में राज्य में कांग्रेस को सत्ता में आने का अनुमान लगाया गया था। हालांकि, राज्य में भाजपा की सरकार तीसरी बार बनी.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2024 08:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).