देश

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने लालू प्रसाद यादव से की मुलाकात, गठबंधन की संभावनाओं पर हुई चर्चा

झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने शनिवार को यहां अस्पताल में राष्ट्रीय जनता दल ) प्रमुख लालू प्रसाद से मुलाकात कर विधानसभा चुनावों में गठबंधन की संभावनाओं पर चर्चा की

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने लालू प्रसाद यादव से की मुलाकात, गठबंधन की संभावनाओं पर हुई चर्चा
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव (फाइल फोटो)

रांची: झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने शनिवार को यहां अस्पताल में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद (Lalu Prasad Yadav) से मुलाकात कर विधानसभा चुनावों में गठबंधन की संभावनाओं पर चर्चा की.लालू एक मामले में जेल की सजा भुगत रहे हैं और फिलहाल स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण वह रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) में भर्ती हैं। जेल के नियमानुसार उनसे प्रत्येक शनिवार को तीन व्यक्ति मिल सकते हैं. उरांव ने संवाददाताओं से कहा, "लालू प्रसाद का स्वास्थ्य ठीक नहीं है." राजनीतिक चर्चा के मुद्दे पर उन्होंने कहा, "लालू चाहते हैं कि विपक्षी दल एक साथ चुनाव लड़ें."

लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद झारखंड में विपक्षी दलों का मनोबल गिरा है. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), राजद, कांग्रेस और झारखंड विकास मोर्चा-प्रजातांत्रिक के महागठबंधन के साथ चुनाव लड़ने के बावजूद इन्हें 14 में से महज दो सीटें ही हासिल हो पाई थी. यह भी पढ़े: Assembly Elections 2019: महाराष्ट्र-हरियाणा में 21 अक्टूबर को होगा मतदान, जानिए झारखंड में कब हो सकते हैं विधानसभा चुनाव

विधानसभा चुनाव जल्द ही होने वाले हैं, लेकिन सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ गठबंधन के लिए विपक्षी दलों की कोई हलचल दिखाई नहीं दे रही है। लालू प्रसाद के साथ कांग्रेस अध्यक्ष की बैठक को इसी दिशा में उठाए गए कदम के तौर पर देखा जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2019 07:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).