अनुच्छेद 370: जम्मू-कश्मीर पर सरकार के फैसले के विरोध में जेडीयू ने लोकसभा से किया वाकआउट
जदयू ने राजग में अपनी सहयोगी बीजेपी को अटल बिहारी वाजपेयी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के, अनुच्छेद 370 से छेड़छाड़ नहीं करने के फैसले की याद दिलाई और सरकार के इस विवादास्पद अनुच्छेद के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त करने के निर्णय का विरोध किया. जदयू सांसद ने कहा कि पाकिस्तान से खाद पानी पाकर आतंकवाद की जड़ जम्मू कश्मीर में फैलती रही है.
नई दिल्ली : जेडीयू (JDU) ने मंगलवार को राजग में अपनी सहयोगी बीजेपी (BJP) को अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के, अनुच्छेद 370 से छेड़छाड़ नहीं करने के फैसले की याद दिलाई और सरकार के इस विवादास्पद अनुच्छेद के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त करने के निर्णय का विरोध किया.
लोकसभा में जम्मू कश्मीर के बारे में गृह मंत्री द्वारा पेश संकल्प और विधेयक पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए जदयू के राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि जदयू जम्मू कश्मीर से संबंधित संकल्प और विधेयक पारित करने का हिस्सा नहीं बन सकता. उन्होंने सत्ता पक्ष से कहा, ‘‘ आपको विवादास्पद मुद्दे को नहीं छूना चाहिए था. ’’
यह भी पढ़ें : जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाए जाने के फैसले पर माहिरा खान ने ऐसे किया रिएक्ट, हुई ट्रोल
जदयू सदस्यों ने सदन से वाकआउट किया. ललन सिंह ने कहा कि इस देश में एक दौर था जब आए दिन बम विस्फोट और आतंकी घटनाएं सामने आती थी. साल 2014 में नरेन्द्र मोदी की सरकार आने के बाद आतंकवाद के खिलाफ अभियान चला, सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक हुई. इससे आतंकी घटनाओं पर लगाम लगी. जदयू सांसद ने कहा कि पाकिस्तान से खाद पानी पाकर आतंकवाद की जड़ जम्मू कश्मीर में फैलती रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2019 04:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

